जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश मैनपुरी। क्षेत्र के औड़न्य पड़रिया स्थित डा. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा प्रभारी डा. प्रमोद कुमार के नेतृत्व
क्षेत्र के औड़न्य पड़रिया स्थित डा. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा प्रभारी डा. प्रमोद कुमार के नेतृत्व में छात्रों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों ने वाहन चालकों को सीट बेल्ट पहनकर चलने की सलाह दी और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी जय प्रकाश यादव ने कहा कि जीवन अनमोल है। सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। सड़क पर सावधानी बरतें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। डा. जगजीवन राम ने कहा कि वाहन नियंत्रित गति से चलाएं। सुरक्षित चलें और सुरक्षित रहें।
देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




