जी भारत न्यूज24
देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल की नीव रखी
तथा यह केंसर अस्पताल 100 बैड का होगा, पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ”मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखकर अत्यंत हर्षित हूं.” उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ के संदर्भ में अपने संबोधन के दौरान कहा कि आनेवाले सदियों तक ये महाकुंभ एकता का महाकुंभ होगा, महाकुंभ अब पूर्णता की ओर है,अबतक करोड़ों लोग ने डुबकी लगाई है और संतों के दर्शन किए,आनेवााले सदियों तक ये महाकुंभ एकता का महाकुंभ होगा, लोग सेवा भाव से लगे हुए हैं,आज सभी स्वच्छता के साथियों को आदरपूर्वक नमन करता हूं,पीएम मोदी ने कहा कि इस एकता के महाकुंभ में हजारों डॉक्टर्स, हजारों स्वयंसेवक स्वत स्फूर्त भाव से, समर्पित और सेवाभाव से इसमें लगे हुए हैं, जो लोग एकता के इस महाकुंभ में जा रहे हैं वो इन प्रयासों की सराहना कर रहे हैं,ऐसे ही भारत में कितने ही बड़े-बड़े अस्पताल भी हमारे धार्मिक संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे मंदिर, हमारे मठ, हमारे धाम ये एक ओर पूजन और साधन के केंद्र रहे हैं, तो दूसरी ओर विज्ञान और सामाजिक चेतना के भी केंद्र रहे हैं. हमारे ऋषियों ने ही हमें आयुर्वेद का विज्ञान दिया. हमारे ऋषियों ने ही हमें योग का वो विज्ञान दिया, जिसका परचम आज पूरी दुनिया में लहरा रहा है,पीएम मोदी ने कहा कि आज कल हम देखते हैं कि नेताओं का एक वर्ग ऐसा है जो धर्म का मखौल उड़ाता है, उपहास उड़ाता है, लोगों को तोड़ने में जुटा है और बहुत बार विदेशी ताकतें भी इन लोगों का साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती दिखती है। प्रधानमंत्री ने धीरेंद्र शास्त्री की शादी मे और कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन करने मे भी आने की बात कही है। आस्था से नफरत करने वाले ये लोग, सदियों से किसी न किसी वेष में रहते रहे हैं। गुलामी की मानसिकता से घिरे हुए ये लोग हमारे मत, मान्यताओं और मंदिरों पर, हमारे संत, संस्कृति और सिद्धांतों पर हमला करते रहते हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा लोग हमारे पर्व, परंपराओं और प्रथाओं को गाली देते हैं। जो धर्म, जो संस्कृति स्वभाव से ही प्रगतिशील है, उस पर ये किचड़ उछालने की हिम्मत दिखाते हैं। हमारे समाज को बांटना और उसको तोड़ना ही इनका एजेंडा है। हम कह सकते हैं गर्व से हमारे देश की आन मान शान हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी है। और सनातन की जान है, हमें गर्व है अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर स्वस्थ रहें दीर्घायु रहें देश को उनकी बहुत आवश्यकता है।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ




