जी भारत न्यूज24
उन्नाव, उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदापुर परियर वि0ख0सिकन्दरपुर सरोसी उन्नाव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उन्नाव की टीम ने भ्रमण कर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा विद्यालय के बच्चों को तम्बाकू उत्पादों के प्रयोग से होने वाली हानियों से परिचित कराया तथा तम्बाकू मुक्त समाज बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान की दी जानकारी , विकास खण्ड सिकंदरपुर सरोसी के उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदापुर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उन्नाव की टीम ने भ्रमण कर बच्चों को तम्बाकू उत्पादों के प्रयोग से होने वाली हानियों से परिचित कराया तथा विद्यालय परिसर से 200मीटर की दूरी तक तम्बाकू के प्रयोग से मुक्त होने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी l इस अवसर पर धूम्रपान, तम्बाकू से होने वाले रोग, तम्बाकू मुक्ति अभियान की विस्तार से जानकारी दी गई इसके पश्चात एक क्विज प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें तनिष्क को प्रथम पुरस्कार, आयुष को द्वितीय व श्रद्धा सिंह चौहान को तृतीय पुरस्कार विजेता घोषित किया गया l सभी विजेता बच्चों को शील्ड व विद्यालय परिवार को सम्मानित किया गया l




