जी भारत न्यूज24
भिण्ड।जिले के शासकीय सकूलों में शिक्षण व्यवस्था ध्वस्त
ज़खमोली शासकीय हाई स्कूल केवल अतिथि शिक्षको के भरोसे
शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए सरकार पुरजोर प्रभासित है वहीं जिला भिण्ड में शासकीय शिक्षक स्कूलों में शिक्षा स्तर को गिराने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है
ऐसा ही एक शासकीय विद्यालय ज़खमोली हाई स्कूल का मामला सामने आया है वहां पर जिन शिक्षकों की नियुक्ति शासन ने की है वे अध्यापन में रुचि ही नहीं ले रहे।
जी भारत न्यूज24 की टीम ने स्कूल का तीन बार दौरा किया तीनों बार स्कूल में कोई भी छात्र उपस्थित नहीं पाया गया। क्लासरूम में छात्रों को वितरण की जाने वाली पाठ्य पुस्तकों का डेरा दिखाई दिया।
सभी क्लासरूम खाली पाएं गए जानकारी करने पर पता चला कि हाईस्कूल का प्रभार एक प्राथमिक शिक्षक शिवदत्त सिंह कुशवाह के पास है वह भी कभी कभी विद्यालय में उपस्थित होते है केवल अतिथि शिक्षक ही प्रति दिन आते है ज़खमोली हाई स्कूल की कुल छात्र संख्या 50 है ज़खमोली हाई स्कूल की स्थाई शिक्षिका रक्षा कुशवाह है जो विज्ञान की है उन्हें किसी ने आज तक स्कूल में देखा ही नहीं है ग्रामीणों ने बताया कि रक्षा कुशवाह बीते कई सालों से स्कूल ही नहीं आई विभागीय जानकारी के अनुसार उन्हें आदिमजाति कल्याण विभाग में प्रति नियुक्ति पर भेजा गया है राजनीतिक रसूख के चलते संस्था की एक मात्र नियमित शिक्षक लंबे समय से छात्रावास अधीक्षक के पद पर जमी हुई है शिक्षक की नौकरी करते हुए भी उनकी शिक्षण में कोई रुची नहीं है। शायद विभाग की कमी छात्रों के भविष्य की कोई चिंता नहीं है शायद इसीलिए उन्हें अपनी संस्था में वापस नहीं बुलाया जा रहा। वहीं दूसरी ओर शिक्षण सत्र 2024- 2025 अपने उत्तरार्ध की ओर है लेकिन आज दिनांक तक छात्रों को शासन द्वारा दी जाने वाली पाठ्य पुस्तकों का भी वितरण नहीं किया गया




