Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » ऑटो हटाने के विवाद में मारपीट, लाठी-डंडे से वृद्ध का सिर फोड़ा, एक ही परिवार के चार लोग घायल
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

ऑटो हटाने के विवाद में मारपीट, लाठी-डंडे से वृद्ध का सिर फोड़ा, एक ही परिवार के चार लोग घायल

Zee Bharat News 24
Last updated: January 16, 2026 7:15 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उन्नाव। सलेमपुर करोवन मोहल्ले में गुरुवार को ऑटो हटाने को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। आरोप है कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उन्होंने कोतवाली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बता दे कि मारपीट में राकेश पाण्डेय, सिद्धार्थ पाण्डेय, विधि पाण्डेय और शिवम पाण्डेय घायल हुए हैं। उनके सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों को सिर में गंभीर चोटें लगी हैं और उनका उपचार जारी है। पीड़ित प्रशांत पाण्डेय ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ बुक डिपो की दुकान खोलने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले में खड़े एक ऑटो को हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उदय चौरसिया, सत्यम चौरसिया, हिमांशु चौरसिया और अंकित चौरसिया अपने परिजनों के साथ लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने बताया कि उनका आरोपियों से कोई पुराना विवाद नहीं था। पीड़ितों के अनुसार, हमले में परिवार के लोगों को बुरी तरह पीटा गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावर दबंग प्रवृत्ति के हैं और मोहल्ले में अक्सर मारपीट करते रहते हैं, जिससे स्थानीय लोग भयभीत रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

उपजेल गोहद में स्थापित लीगल एड क्लीनिक का हुआ निरीक्षण कार्यक्रम एह विधिक जागरूकता शिविर

July 19, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न

June 19, 2024
Uncategorized

​झांसी: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया ‘लेजर चिकित्सा’ पर आधारित महत्वपूर्ण पुस्तक का विमोचन

April 24, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

रामराजा गार्डन कोछभांवर झांसी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 240 जोड़े (209 हिंदू एवं 31 मुस्लिम) बंधे दाम्पत्य सूत्र में

November 5, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?