जी भारत न्यूज24
🏛️ ‘उन्नाव के विकास और सौहार्द के नायक थे अंसारी साहब’
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज उन्नाव में औद्योगिक विकास, खेल का बुनियादी ढांचा, गंगा के कटान और बाढ़ से शहर को बचाने का काम हो या फिर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल—इन सबका श्रेय केवल और केवल जियाउर रहमान अंसारी साहब को ही जाता है।
उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जनपद को गंगा बैराज, चर्म उद्योग, केंद्रीय विद्यालय और स्टेडियम जैसी अनेक ऐतिहासिक सौगातें दीं, जिनका लाभ आज पूरा उन्नाव उठा रहा है।
💧 फ्लोराइड युक्त पानी की समस्या से दिलाई थी मुक्ति
कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने पुरानी स्मृतियों को साझा करते हुए बताया:
“तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नेतृत्व में जब पूरे प्रदेश में ‘पेजजल मिशन योजना’ के तहत 3 जिलों को चुना गया था, तब अंसारी साहब के प्रयासों से उन्नाव को उसमें शामिल कराया गया था। उस समय उन्नाव का पानी जहरीले फ्लोराइड से युक्त था। अंसारी साहब ने ही पूरे जनपद के कोने-कोने में पानी की टंकियां और इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाकर लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराया था।”
👥 कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह मानते थे
वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि जियाउर रहमान अंसारी साहब पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने परिवार का सदस्य, बेटा या भाई मानते थे। एक मुखिया की तरह वह हर कार्यकर्ता की समस्या में साथ खड़े रहते थे। उन्होंने युवाओं से अंसारी साहब के आदर्शों और पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
📌 श्रद्धांजलि सभा में ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद
श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने की तथा संचालन पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह ने किया।
कार्यक्रम में संगठन उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शुक्ला ‘छुन्ना’, हनुमत सिंह, कमल तिवारी, मधु रावत, दिनेश शुक्ला, शिवम अवस्थी, सैयद सागर हुसैन, ऋषि बाजपेई, मंसूर अली, अजय गौतम, सुभाष सिंह, यूसुफ फारूकी, आशुतोष मिश्रा और संजीव श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।




