जी भारत न्यूज24
उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र में लालगंज-उन्नाव हाईवे पर एक सड़क हादसे में साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। ग्राम बेथर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बता दे कि मृतक की पहचान अचलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पचोड्डा सरांय निवासी 62 वर्षीय राज बाबू शुक्ला पुत्र स्व. मंगली प्रसाद शुक्ला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राज बाबू बुधवार रात को रोजाना की तरह ग्राम गहरा स्थित सभा टेनरी में काम करने गए थे। काम समाप्त कर वह अपनी साइकिल से घर लौट रहे थे। लालगंज-उन्नाव हाईवे पर ग्राम बेथर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंफर ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राज बाबू सड़क पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अचलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को भी अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। इस दुर्घटना से मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने बताया कि राज बाबू अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके एक बेटा और दो बेटी हैं।




