जी भारत न्यूज24
भिंड। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश के भिंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण एवं शहर) के आह्वान पर 06 अक्टूबर की रात 10 बजे भिंड के प्रमुख परेड चौराहे पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।
✊ ‘विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास’ — कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोला। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया ‘पिंकी’ ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के अहंकार में लोकतांत्रिक मर्यादाओं को लगातार कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी देश की जनता की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं, इसी बौखलाहट में उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।”
वहीं, जिला संगठन महासचिव महेश जाटव ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक व संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी कार्यकर्ता किसी भी प्रकार के दमन के आगे नहीं झुकेंगे और संविधान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर हर स्तर तक संघर्ष जारी रखेंगे।
📍 प्रदर्शन में ये प्रमुख नेता रहे मौजूद
देर रात हुए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान परेड चौराहे पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
पंकज त्रिपाठी (मीडिया प्रभारी, जिला कांग्रेस कमेटी भिंड – ग्रामीण)
डॉ. सुल्तान सिंह नरवरिया
रामस्वरूप गोयल (कार्यालय प्रभारी)
संदीप मिश्रा (सेवादल जिलाध्यक्ष)
अरविंद यादव (हैवदपुरा), डॉ. अनिल भारद्वाज, राहुल सिंह कुशवाह, श्रीकृष्ण नरवरिया, स्मिता शर्मा, चंद्रशेखर हिंडोलिया, रोहित अर्गल, प्रमोद बघेल, बॉबी सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




