जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश (उन्नाव): लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में केक काटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उमाशंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय (जिला अस्पताल) पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और राहुल गांधी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।
भाजपा सरकार से दो-दो हाथ करने को तत्पर हैं राहुल गांधी: सुरेंद्र कुशवाहा
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा:
“राहुल गांधी जहाँ एक ओर कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर देश के वर्तमान हालातों पर चिंतन कर भाजपा सरकार की गलत नीतियों से दो-दो हाथ करने के लिए पूरी तरह तत्पर हैं।”
विपक्ष की भूमिका का मजबूती से कर रहे निर्वहन
बैठक में पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे:
जिला उपाध्यक्ष हनुमत सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश के किसानों, मजदूरों, छात्रों, युवाओं और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से लड़ रहे हैं।
उपाध्यक्ष (संगठन) चंद्र प्रकाश शुक्ला ने कहा कि आज के सामाजिक और राजनीतिक परिवेश पर यदि नजर डाली जाए, तो राहुल गांधी ही देश में एकमात्र ऐसे व्यक्तित्व हैं जो विपक्ष की सच्ची भूमिका का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं।
कोषाध्यक्ष शिवम अवस्थी ने राहुल जी के दीर्घायु जीवन की कामना की और अपने साथियों के साथ जिला संयुक्त चिकित्सालय जाकर मरीजों को फल बांटे।
कार्यक्रम में ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
इस गरिमामयी आयोजन के दौरान कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमल तिवारी, महामंत्री यूसुफ फारुकी, अनुराग सिंह, आशुतोष शर्मा, बाबूराम निषाद, मणिकांत रावत, सलमान शाहिद, सुरेश श्रीवास्तव, सुनीत पाल, प्रदीप शर्मा, संजीव श्रीवास्तव, अमित मौर्य, सैयद सैफ और सुनील कुशवाहा आदि शामिल थे।




