Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों हेतु जिन अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे गए हैं उनको समयावधि में पूर्ण करें – कलेक्टर
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों हेतु जिन अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे गए हैं उनको समयावधि में पूर्ण करें – कलेक्टर

Zee Bharat News 24
Last updated: August 6, 2024 7:39 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24

समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

भिण्ड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने आज समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि जिन अधिकारियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों हेतु जो दायित्व सौंपे गए हैं उनको समयावधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत  जगदीश कुमार गोमे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव पाठक, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर के अलावा अन्य जिला अधिकारी उपिस्थत थे इसके साथ ही अन्य अधिकारी वर्चुअल रूप से जुडे थे।
कलेक्टर  संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की अधिकारी सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। उन्होंने परेड ग्राउण्ड में पानी ना भरे और साफ-सफाई के निर्देश सीएमओ नपा भिण्ड को दिए। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम 10 अगस्त तक भिजवाना सुनिश्चित किया जावे।
उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष की तरह स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा राज्य शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के हिसाब से आयोजन और कार्यक्रमों की रूपरेखा बनायी जाए।
स्वतंत्रता दिवस पर प्रतिवर्ष के अनुसार राष्ट्रगान एवं सशस्त्र पुलिस जवान, होमगार्ड, एसएएफ इत्यादि द्वारा परेड का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा जिले के सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 08 बजे तक सम्पन्न कर लिए जाएं ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी जिले के मुख्य समारोह में उपस्थित हो सकें।
कलेक्टर ने 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे गये हैं वे समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने सीएम हैल्पलाईन की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा की और लंबित शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि डीईओ सुनिश्चित करें कि किसी जर्जर भवन या जर्जर कक्ष में कक्षाएं संचालित नहीं की जाएं। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पौधरोपण की प्रगति के संबंध में जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शुद्ध पेयजल की समीक्षा कर पीएचई, समस्त सीएमओ और सीईओ जनपद को निर्देशित कर कहा कि पेयजल की प्रतिदिन पर्याप्त सैंपलिंग कराई जाए ताकि शुद्ध पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि वर्षा ऋतु के कारण कई नदी एवं नाले उफान पर आने के दृष्टिगत बाढ़-आपदा जैसी स्थिति से निपटने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedदेशप्रसाशनराजनीतिलोकल

प्रशासन ने की लोकतंत्र की हत्या,मतदाताओं को डराया – धमकाया गया : फूलसिंह बरैया

May 10, 2024
प्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

कलेक्टर ने की समाधान आपके द्वार शिविर तैयारियों की समीक्षा

February 18, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए

July 31, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकलव्यापार

दुग्ध वाहनों एवं चिलिंग सेंटर पर कार्यवाही कर लिए नमूनें

August 9, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?