जी भारत न्यूज़24
देवास।आनंद गुप्ता।
ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित गोकुल गौशाला में गुड़ी पड़वा पर्व पर गायों के पूजन के साथ नव वर्ष धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम में बजरंग दल के प्रमुख मयंक द्विवेदी तथा प्रवीण सोनी के मुख्य आतिथ्य में गौ माता का पूजन कर सभी को नव वर्ष की बधाई दी गई तथा उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस गौशाला को हम आदर्श गौशाला बनाएंगे, साथ ही यहां वृक्षारोपण कर हरियाली विकसित की जाएगी, प्रवीण सोनी ने भी गौशाला को तीर्थ स्थल जैसा बनाने की बात कही ,कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मचारी एवं पशु चिकित्सा विभाग के शरीफ मोहम्मद शेख तथा ग्राम के रामबाबू इंद्रपाल पटेल,इंदर सिंह रावत,भारत सिंह दरबार आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन सरपंच प्रतिनिधि कपिल राठौर ने किया, शरीफ मोहम्मद शेख द्वारा गौ रक्षा की शपथ दिलाई गई अंत में आभार भारत सिंह दरबार ने माना।




