बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन हेतु अधिकारियों की बैठक संपन्न
भिन्ड । कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में माध्यमिक शिक्षा मण्डल म०प्र० भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूलध्हायर सेकेण्डरी वार्षिक परीक्षा वर्ष 2024 की तैयारियों के संबंध में बैठक कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई है। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत मनोज सरियामए जिला शिक्षा अधिकारी आरपी नागर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिले में हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की परीक्षा का सफल संचालन कराने हेतु उपस्थित कलेक्टर प्रतिनिधियों को उनके कार्य एवं माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अन्य दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया।
औरकलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर कहा कि भ्रमण कर परीक्षा केन्द्र पर जाकर एक बार अवलोकन करें कि प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं कि नहीं और वह चालू हालत में हैं कि नहीं। सभी खिड़की दरवाजे मजबूत स्थिति में होंए सभी खिड़कियों में मच्छर जाली लगी होए कक्ष के अंदर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिएए परीक्षा केन्द्र के सभी कक्षों में दीवाल घड़ी उपलब्ध होना चाहिएए परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों की संख्या के मान से फर्नीचर की उपलब्धता हो सुनिश्चित कर लें।
उन्होंने कहा कि आगामी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2024 को सभी संबंधित अधिकारी पूर्ण पारदर्शिता एवं सतर्कता के साथ आयोजित करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सफलता पूर्वक संपादित कराने के लिए जो भी गाइडलाइन एवं दिशा.निर्देश जारी किए गए हैं उनका भली.भांति अध्ययन कर लें। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा को पारदर्शिता के साथ कराना सभी की जिम्मेदारी है इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढ़िलाई एवं लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने कहा कि परीक्षा की गंभीरता और अपनी जिम्मेदारी को समझकर कार्य किया जाए। उन्होंने प्रश्न पत्रों की सुरक्षा एवं रख.रखाव की उचित व्यवस्था के निर्देश देते हुए कहा कि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता एवं सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।




