जी भारत न्यूज़24
आनंद गुप्ता
देवास। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 133वी जयंती उज्जैन रोड तिराहा पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस अवसर पर देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी, देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय दायमा, विधानसभा संयोजक ओम जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, नगर निगम सभापति रवि जैन, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष फूल सिंह चावड़ा, भारत सिंह पटलावदा, मोर्चा जिला महामंत्री मनीष डांगी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंकज घारू, संतोष पंचोली, भरत चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री जुबेर लाला, पार्षद भूपेश ठाकुर, सोनू परमार, आलोक साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजय सिंह, मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय चौहान, प्रेम बालोदिया, प्रदीप मालवीय, जीतू बाबा, ऋषि सोलंकी, देवेंद्र नवगोत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष परवेज विनर, ईश्वर परासिया, शेलू मोरे, संजय पेमाल, रवि जोशी, दीपू नरवाले, भोला सांगते सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी व सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।




