जी भारत न्यूज24
उन्नाव। आज दिनांक 15 नवंबर 2025 को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनपद उन्नाव की तहसील बीघापुर में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री जय प्रकाश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से तहसील दिवस में उपस्थित होकर जनता की समस्याओं को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरण, पुलिस, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी उन्नाव एवं पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा सभी शिकायतों का गंभीरता से अवलोकन करते हुए उपस्थित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण भी मौजूद रहे। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए ताकि आमजन को शासन की जनहितकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का एक ही मंच पर प्रभावी निस्तारण कर जनविश्वास एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करना है।




