जी भारत न्यूज24
उन्नाव अपना दल एस जनपद उन्नाव की समीक्षा बैठक बुद्ध विहार पार्क गदनखेड़ा उन्नाव में समय 2:00 बजे जिला अध्यक्ष पटेल अमरेश वर्मा जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष लखनऊ परि क्षेत्र अमरेश पटेल जी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी संस्थापक बोधिसत्व डॉ सोनेलाल पटेल जी के चित्र पर पुष्प भेंट कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई–जिला अध्यक्ष जी ने अवगत कराया कि सभी कार्यकर्ताओं की सहमति से जिला कमेटी का संपूर्ण गठन एवं मंचों के अध्यक्षों का संपूर्ण गठन तथा छ विधानसभाओं में से तीन में विधानसभा अध्यक्षों का गठन पूर्ण कर लिया गया। बैठक में सक्रिय सदस्यता को गति देने पर विशेष बल दिया गया। जोन ,सेक्टर एवं बूथों का गठन जल्द से जल्द पूरा करने पर विचार। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जी ने कहा कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी विधानसभाओं में जिला पंचायत के लिए प्रत्याशी तलाशने का कार्य करें तथा जन-जन तक दल की नीतियों को पहुंचाने पर विशेष फोकस करें। बैठक को नव नियुक्त जिला अध्यक्ष किसान मंच सुधांशु कटियार, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच वसी रजा, विधानसभा अध्यक्ष बांगरमऊ विकास पटेल तथा व्यापार मंच के जिला अध्यक्ष जगन्नाथ बौद्ध जी ने भी संबोधित किया। अंत में रामखेलावन वर्मा एवं अशोक वर्मा जी को सक्रिय सदस्यता दिलाई गई। संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश पाल ने किया। मुख्य रूप से जिला सचिव कुंवरपाल आर्य, जिलाध्यक्ष महिला मंच साधना पटेल, अमन शर्मा, दिनेश पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




