जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार 26 जनवरी, 2026 को बरेली नगर मजिस्ट्रेट और प्रांतीय राज्य सेवा अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिया, क्योंकि अधिकारी ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए और उनकी आलोचना करते हुए सेवा से इस्तीफा दे दिया था। मुझे लगता है अलंकार अग्निहोत्री अब राजनीति में आने की सोच रखते होंगे ऐसा मेरा मानना है क्योंकि उन्होंने जो त्यागपत्र दिया वह यूजीसी का कारण बताया और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान के अपमान की बात की क्या शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को प्रयागराज संगम स्नान करना बग्गी से जाना जरूरी था, इतनी भीड़ थी जनता का ध्यान भी उनको रखना चाहिए अपनी ऐसो आराम के लिए जनता के हितेषी बनते हैं और जनता के बीच में रहकर अगर पैदल चले जाते गंगा स्नान करने तो उनका क्या पद छोटा हो जाता क्या यह उनका अहंकार था,यह अहंकार शंकराचार्य जी का सरकार को बदनाम करने का क्योंकि सरकार का काम है सबका ध्यान रखना और व्यवस्था कैसी रखनी है जिसमें किसी को दिक्कत ना आए वह सरकार और प्रशासन का काम है, अगर उन्होंने कहा तो आप 50 कदम पैदल चल सकते थे यह आपका अहंकार है और जिसने अहंकार किया उसका पतन सुनिश्चित होता है, आप योगी आदित्यनाथ जी पर बहुत सारी टिप्पणी की लेकिन हमारे देश के हमारे प्रदेश के प्रिय नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने एक शब्द आपको नहीं कहा आप उनके बारे में क्या-क्या बोलते रहे क्या एक शंकराचार्य को इस तरह की भाषा का उपयोग करना शोभा देता है,आप शंकराचार्य बने हैं मुझे तो आपके शंकराचार्य पर संदेह होता है, क्योंकि एक शंकराचार्य के पद पर बैठे हुए व्यक्त के शब्दों में इस तरह की गैर जिम्मेदारआना व्यवहार कतई शोभा नहीं देता है और जो इसमें राजनीति कर उकसाने का काम कर रहे हैं आपको आगे बढ़कर उनका भी कुछ भला नहीं होने वाला है, क्योंकि शंकराचार्य को राजनीति से दूर रहना चाहिए आप बात करते हैं, गौ रक्षा की जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी बने हैं मैंने जमीनी स्तर पर प्रैक्टिकल करके देखा है, इस समय गौ रक्षा और गौ माता की जितनी इज्जत सम्मान आज योगी आदित्यनाथ जी की सरकार मिला है उतना कभी नहीं मिला है और मैं दावे के साथ कह सकता हूं जब मैं हाईवे पर चलता था तो रास्ते में सैकड़ो गाय जानवर बैठे मिलते थे आज हाईवे में गाय जानवर पाएंगे नहीं एक आद कहीं से आ जाए तो अलग बात है और झुंड के झुंड अब सब गायब हो गए हैं, आप बदलाव की बात करते हैं आप किसी राजनीति के बहकावे में आकर किसी के हिंदू होने पर आप मुख्यमंत्री जी को 40 दिन का समय देते हैं आप हिंदू सिद्ध करें, आप मानसिक रूप से पीड़ित मुझे लगते हैं, आप वास्तव में मैं अपने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी का धैर्य की बहुत ही प्रशंसा करता हूं इतना सब होते हुए भी उन्होंने आपको कोई भी टिप्पणी आपके विषय में नहीं बोले फिर भी आप उनके बारे में इतना उल जलूल भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, यह ठीक नहीं क्योंकि जनता की चुने हुए प्रतिनिधि हैं और मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता ने उन्हें बनाया है ना कि आपने जो आप उनका सर्टिफिकेट हिंदुत्व का मांग रहे हैं पूरा देश पूरा प्रदेश हिंदू सनातनी योगी आदित्यनाथ जी को दिल से चाहता है और हमेशा चाहता रहेगा। अलंकार अग्निहोत्री जी सिर्फ अलंकार बनकर रह गए हैं अब अहंकार में डूब चुके हैं यह अब किसी राजनीतिक पार्टी में प्रवेश करने के विचार में होंगे क्योंकि अब यह राजनीतिक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।
देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




