जी भारत न्यूज़24
शिक्षा के बिना अच्छे समाज के निर्माण की कल्पना नहीं की जा सकती : श्रीमती कामना सिंह
सभ्य समाज निर्माण में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है : टीआई प्रवीण सिंह
भिण्ड । आज की बेटी शिक्षा प्रचार कल्याण समिति सामाजिक संस्था ने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार मेला ग्राउंड बीएसएनएल भवन के पास राठौर बस्ती में गरीब और जरूरत मंद बच्चों को कॉपी – किताब,पेन – पेंसिल,रबर आदि शिक्षा से जुड़ी हुई वस्तुएं वितरण की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया ने कहा कि शिक्षा के बिना अच्छे समाज के निर्माण की कल्पना भी नहीं की जा सकती,इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में पढ़ने के इच्छुक जरूरत मंद बच्चों को अगर सामाजिक संस्थाए सहयोग करती है,तो इससे गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को पढ़ने में काफी मदद मिलेगी,उन्होंने सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अध्यक्षता कर रहे अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता उल्फत सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन को व्यवस्थित करती। शिक्षित समाज में बेटे और बेटियों में भेदभाव नहीं किया जाता,इसलिए सभी को बढ़चढ़ कर शिक्षा का प्रचार – प्रसार करना चाहिए। सामाजिक संस्थाओं को बेटी बचाओ एवं शिक्षा का प्रचार प्रसार अभियान चलाते रहना चाहिए।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शहर कोतवाली प्रभारी नगर निरीक्षक प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि सभ्य समाज निर्माण में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान होता है,क्योंकि शिक्षित व्यक्ति कानून को समझता है,इससे समाज में अपराध कम होते हैं,और सभ्य समाज का निर्माण होता है।
कार्यक्रम का संचालन धर्मवीर सिंह भदौरिया ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर मलखान सिंह चौहान,संस्था की अध्यक्ष श्रीमती गुंजन चौहान, वार्ड- 30 की पार्षद श्रीमती जमुना देवी,भारत सिंह रावत पत्रकार,
समाजसेवी धर्मेंद्र जैन,श्रीमती शांति देवी कुशवाहा,पंकज त्रिपाठी पत्रकार,श्याम सुंदर यादव,मनोज कुशवाहा पत्रकार, शशिभूषण सिंह चौहान,संजीव जैन, आकाश कुशवाहा एडवोकेट,अशोक जैन,संजय सिंह चौहान गुड्डू ,विकास कुशवाहा एडवोकेट,धर्मेंद्र कुशवाह शिक्षक,रामकिशोर राठौर,राकेश कुशवाहा,मुनीम प्रजापति,सर्वेश राठौर,हनी सिंह चौहान सहित कई समाजसेवी जन एवं सैकड़ों बच्चे – बच्चियां उपस्थित रहे।




