जी भारत न्यूज 24
मंत्री की बर्खास्तगी तक जारी रहेगा पूरे जिले में अभियान
भिण्ड ब्यूरो । मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अपमान जनक टिप्पणी की उन्हें आतंकवादी की बहिन बताया गया उन्हें समाज विशेष की बताया गया यह पूरी भारतीय सेना का अपमान है,हाइकोर्ट द्वारा स्वतः संज्ञान लिया गया है एफ आई आर करने के निर्देश दिए गए है ऐसे में मंत्री का पद पर बने रहना बेहद निंदनीय है,समाज सेवी सुनील फौजी ने बताया कि आज भिंड जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और एडीएम एल के पाण्डेय की मौजूदगी में सैनिक संगठन इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन के जिला महासचिव अशोक सिंह भदौरिया, वरिष्ठ समाज सेवी राजेश यादव गडूपुरा,समाज सेवी कुलदीप सिंह भदौरिया बरही, समाज सेवी मनोज माथुर,वरिष्ठ समाज सेवी एडवोकेट सौम्या शर्मा, एडवोकेट प्रियंका शर्मा,भूतपूर्व सैनिक संजीव पुरोहित शामिल थे , मेहंगाव में तहसीलदार को भूतपूर्व सैनिकों और समाज सेवियों ने महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर सैनिक संगठन इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन के ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन कालीचरण शर्मा रिटायर्ड,उपाध्यक्ष सूबेदार रामदत्त शुक्ला,ब्लॉक सचिव हवलदार जनक सिंह फौजी,समाज सेवी राहुल राठौर,समाज सेवी सतीश राठौर, समाज सेवी प्रदीप सिंह,और दिनेश बौद्ध उपस्थित रहे, गोहद में भी सैनिक संगठन इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन के ब्लॉक अध्यक्ष महेश करारिया फौजी सूबेदार अनन्त राम प्रजापति,सोनू शर्मा,बंटी जादौन,बच्चू सिंह,समाज सेवी पुखराज भटेले,अनिल रिपुरिया की उपस्थित में महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया सभी भूतपूर्व सैनिकों समाज सेवियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर मंत्री विजय शाह को पद से बर्खास्त नहीं किया गया तो पूरे जिले में धरना प्रदर्शन और मंत्री जी के पुतले दहन करेंगे




