जी भारत न्यूज24
उन्नाव। रविवार को पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं सोनम सिंह क्षेत्राधिकारी सफीपुर उपस्थित रहीं। गोष्ठी में दोस्ती नगर फायर ट्रेनिंग सेंटर एवं रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, समयबद्धता एवं कर्तव्यपरायणता के महत्व से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस सेवा के मूल उद्देश्यों—जनसेवा, सत्यनिष्ठा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने—के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उन्होंने प्रशिक्षण अवधि को आत्मविकास का स्वर्ण अवसर बताते हुए शारीरिक दक्षता, विधिक ज्ञान तथा व्यवहारिक पुलिसिंग कौशल में निपुणता प्राप्त करने पर बल दिया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा दोनों प्रशिक्षण कोर्स के प्रशिक्षकों (आई.टी.आई./पी.टी.आई.) के साथ बैठक कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। गोष्ठी में प्रतिसार निरीक्षक अब्दुल रशीद सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।




