जी भारत न्यूज24
भिंड। अटेर तहसील के ग्राम जौरी कोतवाल में सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित गोपाल गौशाला का वार्षिकोत्सव गौपाष्टमी कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि कामना सिंह भदौरिया ने कहा कि गाय केवल दुधारू पशु ही नहीं है अपितु हमारी दैनिक आवश्यकताओं को पूर्ति करने वाली कामधेनु है,वह हमें दूध, दही, घी, मक्खन और छाछ के रूप में पौष्टिक आहार प्रदान करती है,
गाय का गोबर सोना और गौमूत्र अमृत है,इस प्रकार गौधन से एक ओर हमें पोषण आहार मिलता है तो दूसरी ओर गाय के गोबर और गोमूत्र से खाद, कीटनाशक,ईंधन, रोगोपचार दवाईयां एवं साबुन, शैम्पू धूपबत्ती हवन सामग्री, फिनायल, दीपक एवं खिलौने आदि बनाकर रोजगार प्राप्त कर ग्रामीणों कोस्वावलंबन प्रदान कर सकते हैं इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे भागवताचार्य पं आयशा शास्त्री ने कहा कि जब से सृष्टि का निर्माण किया गया तबसे गौमाता का अस्तित्व सामने आया और वेद पूराणों में महत्व बताया गया गाय के शरीर में समस्त देवताओं का वास होता है गाय एक चलता-फिरता मंदिर है,आज किसानों ने गाय का संरक्षण और संवर्धन नहीं किया तो किसानों का अस्तित्व समाप्त हो जायेगा इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष डा विश्वनाथ शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और संचालक सूरत शर्मा ने भूमिका एवं आय व्यय प्रस्तुत किया संचालन नमोनारायण दीक्षित ने किया इस अवसर बीस गांव के गोभक्त शामिल हुए जिसमें कुलदीप भदौरिया, लक्ष्मण सिंह नरवरिया, अवधेश सिंह कुशवाह, रणवीर शर्मा, दिनेश सिंह भदौरिया, राम करन सिंह, प्रहलाद सिंह भदौरिया रमेश सिंह,संजय दैपुरिया, गंभीर सिंह भदौरिया,अजय दैपुरिया अवधेश शर्मा राजेश शर्मा आदि मौजूद थे




