जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ, उन्नाव।
स्थानीय श्री दुर्गेश्वर कृष्ण लीला समिति के तत्वावधान में (कल) आज दिनांक 24 अक्टूबर दिन शुक्रवार से नगर के नानामऊ मार्ग स्थित श्री दुर्गेश्वर महादेव मंदिर के निकट कृष्ण लीला मैदान में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण लीला मंचन का शुभारंभ होगा। विगत 73 वर्षों से जारी श्रीकृष्ण लीला का मंचन वृंदावन के स्वामी हीरालाल जी शर्मा और व्यवस्थापक नंदकिशोर शर्मा के बाल कलाकारों द्वारा किया जाएगा। भक्तों द्वारा आगामी 31 अक्टूबर दिन शुक्रवार को दोपहर के समय राधा-कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जबकि 01 नवंबर दिन शनिवार को राजतिलक का मंचन होगा। रासलीला मंडल द्वारा प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक तथा सायं 7:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया जाएगा।




