जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ, उन्नाव। हाउस एवं वॉटर टैक्स की दरे बढ़ाने के लिए पालिका प्रशासन ने एक बार फिर अखबार में विज्ञप्ति जारी की है। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने अधिशाषी अधिकारी को पत्र देकर टैक्स की दरें बढ़ाने का विरोध किया है। राहुल शुक्ला, सिराज अंसारी , सलमान सिद्दीकी, कृष्णा बाजपेयी , इसरार खान, प्रियंका गौतम, अनिल, इसरार, आशीष कुमार व अफाक आज डेढ़ दर्जन से अधिक सभासदों द्वारा अधिशाषी अधिकारी गुंजन गुप्ता को सौंपे गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि बिना बोर्ड की सहमति के एक बार फिर दो अखबारों में जलकर एवं गृह कर की दरें बढ़ाने का विज्ञापन जारी किया गया है। जो जनहित में नहीं है। सभासदों ने कहा है कि विज्ञापन में जारी दरें बांगरमऊ नगर की जनता पर बोझ साबित होंगी। सभासदों ने अखबार में प्रकाशित विज्ञापन निरस्त कर निर्धारित दरो को संशोधित करने और बोर्ड की सहमति से नई तथा मुनासिब जलकर एवं गृहकर की दरे लागू किए जाने की मांग उठाई है। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी पालिका प्रशासन ने गृह कर एवं जलकर की दरें बढ़ाने के लिए अखबारों में विज्ञापन का प्रकाशन कराया था। जिसे लेकर सभासदों ने विरोध दर्ज कराया था। सभासदों के भारी विरोध के चलते पालिका प्रशासन ने जलकर एवं गृह करके दरें बढ़ाने का खंडन किया था।
सुभाष सिंह ब्यूरो चीफ उन्नाव




