Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » 36 वे खेलकूद समारोह का समापन
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

36 वे खेलकूद समारोह का समापन

Zee Bharat News 24
Last updated: October 9, 2025 3:48 pm
Zee Bharat News 24
7 Min Read

जी भारत न्यूज24 

खेल समारोह सशक्त भारत, विकसित भारत की ओर ले जाने का महत्वपूर्ण साधन – योगी आदित्यनाथ

झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीस करोड़ की लागत से बने कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन करते हुए 36वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह 2025 के समापन समारोह में कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का साधन नहीं है, बल्कि सशक्त और विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह पौने ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर से झांसी हेलीपेड पहुंचे। वहां से वह कार द्वारा भानू देवी गोयल स्कूल में आयोजित समापन समारोह में पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई प्रतियोगिताओं की शुरुआत की है और उत्तर प्रदेश सरकार भी खेलों के विकास हेतु लगातार योजनाएं चला रही है।

 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेल के माध्यम से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। जब बच्चे स्वस्थ होंगे तभी देश सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में 2017 से पहले उत्तर प्रदेश एक बीमारू राज्य था, माफियाओं की पकड़ में था और गुलामी की मानसिकता व्याप्त थी। बुंदेलखंड और उत्तर प्रदेश के लोग रोजगार के लिए बाहर जाते थे और अपनी पहचान बताने पर भी रोक का सामना करना पड़ता था।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। राज्य सरकार प्रत्येक गांव, शहर और खंड विकास में खेल के मैदान और स्टेडियम का निर्माण करा रही है, ताकि हर बच्चा स्वस्थ और सशक्त बने।

 

मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय विद्या भारती संस्था और उसके पदाधिकारियों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्या भारती शिक्षा के क्षेत्र में बिना किसी सरकारी मदद के 25,000 शिक्षण संस्थाएं चला रही है और बच्चों में परंपरा, राष्ट्रीय भावना और प्रतिभाओं का विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि इसकी नींव 1992 में गोरखपुर में राष्ट्रऋषि देव नारद जी द्वारा रखी गई थी।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि झांसी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र की धरती है। यहां के बालक-बालिकाएं खेलों के माध्यम से देश और विदेश में नाम कमा रहे हैं। विद्या भारती के छात्र ओलंपिक, खेलो इंडिया और अन्य राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर पदक जीत चुके हैं।

 

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों, भानू देवी गोयल स्कूल के प्रबंधक और पदाधिकारियों को इस आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेलों के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य सुधरेगा, बल्कि बच्चों में नेतृत्व, साहस और टीम भावना का विकास होगा, जो सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।

उत्तर प्रदेश झांसी में 36 मे क्षेत्रीय खेलकूद समारोह 2025 के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आगमन हुआ उन्होंने अपने संबोधन में कहा उत्तर प्रदेश में नौकरियों के लिए बहुत सारे पद और आ रहे हैं लोगों को नौकरी करने के अवसर मिलेंगे और माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा हम उन सभी पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी औरउतर प्रदेश के रहने वाले खिलाड़ी जो पदक प्राप्त करता है उसके लिए इनाम की राशि भी हमारी सरकार ने अच्छी तय की है। अगर ओलंपिक में कोई स्वर्ण पदक जीतता है तो स्वर्ण पदक पर 6 करोड़, रजत पदक पर 4 करोड़, कांस्य पदक पर दो करोड रुपए प्राप्त कराए जाएंगे, ओलंपिक टीम्स गेम में स्वर्ण पदक पर 3 करोड़ रजत पदक पर 2 करोड़ और कांस्य पदक पर एक करोड रुपए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से दिया जाएगा। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक पर 3 करोड़ रजत पदक पर एक करोड़ और कांस्य पदक पर 75000 लाख उत्तर प्रदेश की सरकार की तरफ से पुरस्कार राशि प्राप्त कराई जाएगी। कॉमनवेल्थ गेम में स्वर्ण पदक पर 1 लाख रुपए की पुरस्कार रजत पदक पर 75 लाख एवं कांस्य पदक पर 50 लाख रुपए उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को दिया जाएगा । और बहुत सारे गेम्स में सरकार के द्वारा पुरस्कार की रस घोषित की गई है, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह बड़े और देश का नाम रोशन करें प्रदेश का नाम रोशन करें, कोई किसान और कोई महिला हो उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के पहले कही जाते थे पहचान का संकट होता था। अलग-अलग प्रकार से व्यवहार किया जाता था , बहन बेटियां 2017 के पहले निकलने में डरती थी आज दिन हो रात हो किसी समय निडर होकर निकले किसी के माई कबलाल की हिम्मत नहीं है टच करके छेड़खानी कर दे, अगर किसी ने दुस्साहस किया तो उसका हश्र क्या हुआ आपने देखा है, कांग्रेस बीमार पार्टी है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत के विकास दिन दूना रात चौगुन हो रहा है, और आपको बताना चाहता हूं आने वाले तीन वर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश देश के नंबर एक पर होगा, उन्होंने अपने संबोधन में कहा प्रदेश आज गुंडा मुक्त कानून का राज्य है उत्तर प्रदेश में हर किसी के साथ न्याय हो रहा है और गुंडे मवाली माफिया को उत्तर प्रदेश में जगह नहीं है और जिसने दुस्साहस किया उसका क्या हश्र हुआ और जो करेंगे उनका क्या हश्र होगा समझ ले उत्तर प्रदेश सुखचैन अमन शांति का प्रदेश बन चुका है।

 

देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

जल सहेलियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण

March 27, 2025
Uncategorizedक्राइमप्रसाशनव्यापार

उत्तर प्रदेश झांसी के सुभासगंज स्थित एसएनके पान मसाला व्यापारी के घर में आयकर विभाग की टीम ने मारा छापा

February 14, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेश

चीन और तुर्की पाकिस्तान का साथ देने के लिए अपना समर्थन दे रहा है…………..

May 2, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

हिजाब प्रकरण पर कांग्रेस का विरोध

December 22, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?