जी भारत न्यूज24
उन्नाव। निदेशालय महिला कल्याण उत्तर प्रदेश निर्देश पर दिनांक 8 अक्टूबर 2025 को मुख्यालय स्थित वन स्टाफ सेंटर पर “कन्या जन्मोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मुख्य अतिथि श्रीमती अपर्णा यादव उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपस्थिति में केक काटकर “कन्या जन्मोत्सव” कार्यक्रम मनाया गया व उपहार स्वरूप नवजात बालिकाओं के माता-पिता को बेबी केयर किट एवं मिष्ठान प्रदान की गई ।
इसके साथ ही महिलाओं की गोद भराई व बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थिति लगभग 200 महिलाओं/ बालिकाओं को सूक्ष्म जलपान कराया गया । साथ ही मिशन शक्ति पेज 5.0 के अंतर्गत पोषण पंचायत कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया ।
उपाध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा कस्तूरबा गांधी विद्यालय सिकंदरपुर सिरोसी का भ्रमण किया गया उक्त कार्यक्रम का आयोजन क्षमानाथ राय जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी उन्नाव के साथ समन्वय स्थापित कर संपन्न कराया गया ।
उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृति राज, क्षमानाथ राय जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, साथ ही चिकित्सा विभाग, बाल संरक्षण इकाई व वन स्टाफ सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन व जनपद स्तरीय अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
सुभाष सिंह ब्यूरो चीफ उन्नाव




