Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » नेशनल हाइवे – 719 और ना जाने कितनी जाने लेगाआखिर सत्ता में बैठे जिम्मेदार लोग मौन क्यों -रामशेष बघेल
Uncategorizedराजनीतिलोकल

नेशनल हाइवे – 719 और ना जाने कितनी जाने लेगाआखिर सत्ता में बैठे जिम्मेदार लोग मौन क्यों -रामशेष बघेल

Zee Bharat News 24
Last updated: October 7, 2025 9:21 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24 

मानव एवं गऊ हत्या रोकने हेतु ग्वालियर से इटावा को सिक्स लाइन के निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराया जाए

एनएच-719 भिंड जिलेवासियों के लिए पुर्ण रूप से टोल मुक्त किया जाए

एक माह में ठोस कार्यवाही शुरू नहीं हुई तो जिला कांग्रेस करेगी बड़ा जनांदोलन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री, मुख्यमंत्री एवं सांसद को पत्र लिखा

भिण्ड । नेशनल हाईवे-719 पर आये दिन हो रही दुर्घटनाओं में मानव एवं गौ माताओं की दुर्भाग्यपूर्ण मौतों को रुकने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,भिंड-दतिया की सांसद श्रीमती संध्या राय को पत्र लिखा।

श्री बघेल ने कहा कि नेशनल हाईवे- 719 ग्वालियर से इटावा इतना सकरा मार्ग है,कि जिस पर सैकड़ों गायों की दुर्घटना में हत्या हो चुकी है,सैकड़ों महिलाओं के माथे का सिन्दूर उजड़ गया है। बड़ी संख्या में माताओं ने अपने बच्चों को खो दिये हैं। कई नाबालिग बच्चे असमय काल के गाल में समा गये हैं।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना में सामूहिक हत्याओं का दृश्य देखकर मानवता कांपने लगती है। घायलों का करुण क्रन्दन,कराहने की आवाजें मानव हृदय को झकझोर देती हैं,पर केंद्र एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बैठे हुए मंत्री गण एवं भिंड दतिया की सांसद,विधायक और इनके नेता गण इतने निष्ठुर हो चुके है, कि इन्हें माताओ, बहिनों, महिलाओं,पिताओं और मासूम बच्चों की दर्द में डूबी करुण पुकारो से भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है,भाजपाई नेता पूरी तरह सत्ता के नशे में चूर हो चुके हैं।

श्री बघेल ने कहा कि आम जनता की पीड़ा के निवारण का एक मात्र उपाय एनएच – 719 ग्वालियर से इटावा तक सिक्स लाइन के निर्माण की प्रक्रिया अतिशीघ्र शुरू करना होगा।

उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर पूजनीय सन्त समाज,समाजसेवी संगठन,पूर्व सैनिकों एवं प्रबुद्ध नागरिक आन्दोलन कर चुके हैं,और कांग्रेस पार्टी भी इस विषय को समय समय पर उठाती रही है,लेकिन अभी तक खोखले आश्वासन ही मिलते रहे। मात्र आश्वासन से समस्या का समाधान संभव नहीं है।

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि भिण्ड जिले की पीड़ित जनता आशा भरी नजरों से देख रही है,अतएव इस पीड़ा के निवारण हेतु त्वरित प्रभावी प्रक्रिया प्रारंभ कर एक माह के भीतर डीपीआर,टेंडर/वर्क ऑर्डर जैसी प्रक्रियाओं को कर अतिशीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाये।

उन्होंने कहा कि जब तक यह एनएच-719 सिक्स लेन नहीं बन जाता तब तक भिण्ड जिलेवासियों के लिए पूर्ण रूप से टोल मुक्त किया जाए।

श्री बघेल ने सड़क एवं परिवहन केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी,मुख्यमंत्री और भिंड-दतिया की सांसद श्रीमती राय को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक माह की समय सीमा में ग्वालियर से इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ नहीं हुई तो जिला कॉग्रेस कमेटी भिण्ड जनता की पीड़ा के निवारण हेतु बड़ा जन आन्दोलन करेगी,जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedधार्मिक

कामिनी को आशीर्वाद एवं उपहार देकर डॉ० संदीप ने किया सहयोग

February 19, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

किशोरी का शव खेत में फंदे पर लटका मिला, उन्नाव में परिजनों ने पड़ोसी पिता-पुत्र पर हत्या का आरोप लगाया

November 24, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

मतदाताओं के घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

November 13, 2025
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकलशिक्षा

15 अगस्त को सभी विद्यालयों में किया जायेगा ’विशेष भोज’ का आयोजन

August 8, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?