जी भारत न्यूज24
आक्रोशित किसानों ने जन सुनवाई में दिया आवेदन
भिंड। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष गंभीर सिंह भदौरिया ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देते हुए परा हार में शासन द्वारा बनाये गये तालाब को तोड़ने वालो पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की मांग की है म प्र शासन ने पी एच ई के माध्यम से सन 2008 में जलसंरक्षण अभियान के तहत तालाब परा हार में पुराने तालाब कि जीणोद्धार कर बड़ा तालाब बनवाया था भूमाफिया द्वारा जुलाई 2024 में तालाब को तोड़ना शुरू कर दिया किसानों ने एस डी एम महोदय को आवेदन देकर मांग की जांच की जाय कि पुराना तालाब था सरकारी भूमि में या निजी भूमि में तब तक तालाब तोड़ने पर रोक लगाई जावे लेकिन लोग नहीं लगाई नायब तहसीलदार ने स्थगन दिया लेकिन भूमि माफिया नहीं माने एस डी एम ने पी एच ई विभाग को आदेश दिया कि कानूनी कार्रवाई करें जब म प्र शासन जल गंगा संवर्धन अभियान चला रही थी इधर भू माफीया तालाब तोड़ रहे थे पी एच ई विभाग ने थाना प्रभारी को रिपोर्ट कर दी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई गंभीर सिंह भदौरिया ने मांग कुछ है कि तालाब तोड़ने वालो के विरुद्ध शीघ्र आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जावे जन सुनवाई के समय अटेर के सचिव यतीन्द्र गुर्जर दिनेश सिंह भदौरिया, राम करन भदौरिया, रमेश भदौरिया राजेन्द्र गुर्जर मौजूद आदी थे




