Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेशधार्मिकप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकलशिक्षा

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Zee Bharat News 24
Last updated: August 16, 2025 9:48 am
Zee Bharat News 24
5 Min Read

जी भारत न्यूज24 

प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण

जिला स्तरीय मुख्य समारोह में देखा एवं सुना गया मुख्यमंत्री जी के संदेश का लाईव प्रसारण

भिण्ड। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जिला मुख्यालय भिण्ड डी.आर.पी लाईन परेड ग्राउण्ड भिण्ड में ध्वजारोहण किया।

जिला स्तरीय मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि प्रहलाद सिंह पटेल ने कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव के साथ जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण कर जनता और अतिथियों का अभिवादन किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ मुख्यमंत्री जी के संदेश का लाईव प्रसारण देखा एवं सुना।

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मुख्य समारोह में शांति के प्रतीक गुब्बारे हवा में छोड़े। परेड की टुकडियों ने हर्ष फायर कर स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लगाए। उसके बाद परेड ने मार्च पास्ट किया और तिरंगे को सलामी दी।

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक अरविन्द सिंह सिकरवार ने किया। द्वितीय कमान टूआईसी सूबेदार आदित्य मिश्रा ने संभाली। एसएएफ 17 बटालियन भिण्ड, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, जिला नगर सेना भिण्ड, एनसीसी सीनियर डिवीजन (बॉयस), एनसीसी सीनियर डिवीजन (गर्ल्स), स्काउट दल भिण्ड, गाइड दल भिण्ड, शौर्य दल, पुलिस बैण्ड भिण्ड के दल आयोजित परेड में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मिलित हुये।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पीएम श्री शास. हाईस्कूल बरही भिण्ड, अशास. साधना विद्या निकेतन भिण्ड, सान्दीपनि शा.उ.मा.वि.क. 2 भिण्ड, अशास. मॉडल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल भिण्ड, शा.म.ल.बा.कन्या उ.मा.वि.भिण्ड, अशा.संत विवेकानन्द पब्लिक स्कूल डिडी भिण्ड, शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्र01 भिण्ड केे बच्चों ने प्रस्तुति दी।

 

मुख्य अतिथि द्वारा पुरूष्कार वितरण

 

मुख्य अतिथि प्रहलाद पटेल द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित परेड में जिला पुलिस बल पुरूष को प्रथम एवं 17वीं बटालियन एसएएफ भिण्ड को द्वितीय पुरूष्कार प्रदान किया गया।

इसी प्रकार विद्यालय परेड दल में एनसीसी सीनियर डिवीजन (बॉयस) को प्रथम एवं एनसीसी सीनियर डिवीजन (गर्ल्स) को द्वितीय पुरूष्कार प्रदान किया गया। पुलिस बैण्ड भिण्ड को विशेष पुरूष्कार प्रदान किया गया।

इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अशा.संत विवेकानन्द पब्लिक स्कूल डिडी भिण्ड को प्रथम, शास. उत्कृष्ट उमावि क्र.1 को द्वितीय एवं पीएम श्री शास. हाईस्कूल बरही भिण्ड को तृतीय पुरूष्कार प्रदान किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में क्षेत्रीय सांसद संध्या राय, विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष  कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जनपद भिण्ड अध्यक्ष सरोज बघेल, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव, सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे, अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, नगरीय निकाय एवं पंचायतों के पदाधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, अधिकारी, कर्मचारी और शहरी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के अलावा जिले के अनुभाग, तहसील, जनपद, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तरों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने आई.टी.आई. परिसर भिण्ड में किया मध्यान्ह भोजन

 

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आई.टी.आई परिसर भिण्ड में लोकतंत्र सैनानियों एवं कारगिल शहीद सैनिकों के पारिवारिक सदस्यों के साथ भोजन ग्रहण किया।

इस दौरान क्षेत्रीय सांसद संध्या राय, विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जनपद भिण्ड अध्यक्ष सरोज बघेल, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव, सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे, अपर कलेक्टर एल.के. पाण्डेय, जनप्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

उत्तरप्रदेश

​आईआईटी में चयन से सार्थक ने बढ़ाया गहोई समाज और झांसी का मान, संघर्ष सेवा समिति एवं गहोई वैश्य पंचायत ने किया अभिनंदन

June 19, 2026
Uncategorizedप्रसाशनलोकलशिक्षा

कलेक्टर ने चार शिक्षकों को किया निलंबित

March 14, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

पशुपालन विभाग में हुए भ्रष्टाचार में सी वी ओ निलंबित,दो चिकित्सकों को मिला अभयदान

October 30, 2025
प्रसाशनलोकल

लावारिस अवस्था मे मिले हेण्ड ग्रेनेड को पुलिस द्वारा कराया गया सुरक्षित डिस्पोज

February 26, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?