जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव, जिला कृषि अधिकारी उन्नाव द्वारा जनपद उन्नाव में उर्वरकों का सुचारू रूप से उपलब्धता एवं वितरण कराने तथा उर्वरकों की कालाबाजारी,ओवर रेटिंग, टैगिंग को रोकने जाने के हेतु लगातार उर्वरकों की दुकान पर छापेमारी की जा रही है ।
दिनांक 24 जुलाई 2025 को जिला कृषि अधिकारी शशांक चौधरी द्वारा जनपद में कुल दुकानदारों 02को कारण बताओं नोटिस, , 03 दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित किया गया। शिव खाद भंडार बरुवा घाट, आई एफ एफ डी सी कृषक सेवा केंद्र कुर्षत, खुशहाली सेवा केंद्र जसरा माथर का लाइसेंस अनियमितता पाये जाने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी द्वारा समस्त दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि उर्वरकों की कालाबाजारी किसी भी दशा में ना की जाय। साथ ही अवगत कराया कि जनपद में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




