जी भारत न्यूज24
जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह और मुख्य पदाधिकारी में संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता में 4 वर्ष में 984 विकास कार्यों की दी गई जानकारी
उत्तर प्रदेश उन्नाव। 14 जुलाई जिले की प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह के कार्यकाल के 04 वर्ष पूर्ण होने पर जिला पंचायत कार्यालय में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए । जिसमें सबसे पहले सुंदरकांड पाठ में आरती पूजन किया गया। उसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन द्वारा 135.62 लाख लागत की आठ परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया । इसके बाद पत्रकार वार्ता में श्रीमती सिंह में बताया कि विगत 4 वर्षों में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशों में 289.6 3 लाख से 5 अमृत सरोवरों रुपए 8.005 लाख की लागत से विकासखंड सुमेरपुर के ग्राम दुली खेड़ा में एक अमर शहीद गुलाब सिंह की याद में तोरण द्वार का कार्य पूर्ण कर दिया गया है व मूर्ति स्थापना का कार्य प्रगति पर है,जिसे जल्द ही पूर्ण कर दिया जाएगा ।। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले आम जनमानस के आवा गमन के लिए 4398. 4 लख रुपए की कीमत 181 किलोमीटर कारंजा 1706.15 लख रुपए की लागत से 24 किलोमीटर सीसी रोड रुपए 1437.73 लख रुपए की लागत से 33 किलोमीटर लेपन के साथ रुपए 30.94 लख रुपए की लागत से पांच पुलियों का नवनिर्माण कराए गए हैं। जिला पंचायत के प्रमुख अधिकारी वर्तिका ने जिला पंचायत के कार्यों पर प्रकाश डाला और अध्यक्ष श्रीमती सिंह जिला पंचायत के पूरे स्टाफ के साथ चार केक कटवाकर शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत के पूरे स्टाफ के साथ हम अपने सभी जिला पंचायत सदस्यों व अधिकारियों की आभारी है । कार्यक्रम में राज भूषण पांडे कार्य अधिकारी, पंकज चतुर्वेदी कार्यकारी प्रद्युम्न त्रिपाठी ,अभियंता संतोष शुक्ला, जिला पंचायत लेखा अधिकारी शालिनी सिंह, जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह, बृजपाल यादव, गायत्री देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद यादव, अंकित मौर्य, मनमोहन यादव दिलीप यादव, गुड्डू मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख मियागंज बलबीर यादव, पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख मुन्नू सिंह चंदेल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उत्तर




