जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव। पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा चोरी के 6 मोबाइल के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 9 मई को मोहनलाल शर्मा पुत्र स्व० बाबूलाल शर्मा निवासी मंशा खेड़ा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव की तहरीर पर थाना गंगघाट पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमें आज शनिवार को थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा अभियुक्तगण शुभम धानुक 30 पुत्र श्याम कुमार धानुक सीताराम कालौनी थाना गंगाघाट उन्नाव, शिवम पासी 25 पुत्र रविशंकर पासी सीताराम कालौनी थाना गंगाघाट उन्नाव को उपरोक्त अभियोग से संबन्धित चोरी के मोबाइल सहित कुल 6 मोबाइल फोन बरामद कर ठाकुर खेड़ा से पीपर खेड़ा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




