जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अवैध हथियार के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिण्ड, एसडीओपी अनुभाग मेहगाँव के निर्देशन में अवैध हथियार रखने वाले के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
दिनांक 03.01.2025 को थाना गोरमी में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कल्याणपुरा मे एक व्यक्ति हाँथ में कट्टा लेकर दहशत फैला रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी गोरमी उनि ध्यानेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर दविश दीगई तो एक आरोपी को अवैध हथियार एक 315 बोर का कट्टा एंव एक 315 बोर के जिन्दा राउण्ड के साथ गिरफ्तार कर। आरोपी को न्यायालय पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही में उनि. ध्यानेन्द्र सिंह थाना प्रभारी गोरमी, का. प्रआर. 1126 रविन्द्र सिंह, का.प्र.आर. 295 मनीष सिंह, आर.915 शेलेन्द्र शुक्ला, आर. 1251 रजत कुमार, आर.905 योगेन्द्र सिंह तोमर की सराहनीय भूमिका रही।




