जी भारत न्यूज24
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जिला समन्वयक एमपी ऑनलाईन भिण्ड विवेक शर्मा, जिला प्रबंधक सीएससी भिण्ड पंकज शर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर दिया है।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर कहा है कि आज दिनांक 16 मई 2025 को भिण्ड मुख्यालय पर संचालित एम.पी. ऑनलाईन सेंटर एवं सीएससी सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया तथा पूर्व से भी कॉमन सर्विस सेंटरों द्वारा निर्धारित राशि से अधिक की शुल्क आवेदनकर्ताओं से ली जा रही है, सूचना मिल रही है।
आज दिनांक को चाहत कम्प्यूटर सुमन कॉम्पलेक्स लहार रोड भिण्ड संचालक- श्री राहुल, राज डिजिटल सुमन कॉम्पलेक्स लहार रोड भिण्ड, ऑनलाईन सेवाकेन्द्र सुमन कॉम्पलेक्स लहार रोड भिण्ड संचालक- नीतेश कुमार, डिजिटल सेवा केन्द्र सुमन कॉम्पलेक्स लहार रोड भिण्ड संचालक- सोनू जैन एम.पी. ऑनलाईन एवं सीएससी सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया।
उक्त सभी एम.पी. ऑनलाईन एवं सीएससी सेंटरों पर अधिक राशि (निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त) बसूल की जा रही है, किसी भी सेंटरों पर सेवाओं पर ली जाने वाली शुल्क (दर सूची) नहीं पाई गई, आवेदकों से व्यवहार भी ठीक प्रकार से नहीं किया जाता है इस प्रकार की आदि अनेक कमियाँ पाई गई हैं। इस कारण से उक्त सभी एम.पी. ऑनलाईन एवं सीएससी केन्द्रों की यूजर आईडी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर की गई कार्यवाही से जिला कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।
चूंकि जिला स्तर पर एम.पी. ऑनलाईन एवं सीएससी सेंटरों की सतत निगरानी एवं सुचारू रूप से क्रियान्वयन हो इस हेतु आपको जिला स्तर पर पदस्थ किया गया था, तदउपरांत भी आपके द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति विमुख हैं एवं आपके स्तर से एम.पी. ऑनलाईन एवं कॉमन सर्विस सेंटरों पर कोई औचक कार्यवाही नहीं की जा रही है तथा कलेक्टर के समक्ष आपके द्वारा कोई भी जानकारी प्रस्तुत नहीं की गई है।
अतएव आप उक्तानुसार कार्यवाही करते हुए अपना जबाव 03 दिवस में प्रस्तुत करें अन्यथा की दशा अथवा जबाव समय-सीमा में प्रस्तुत नहीं करने की दशा में आपके विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी अथवा कार्यवाही हेतु वरिष्ठ स्तर लिखा जावेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी होगी।




