जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव/06 मई 2025 नवजात मुख्य विकास अधिकारी, सुश्री कृति राज द्वारा जनपद उन्नाव में कार्यभार ग्रहण किया गया साथ ही समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में परिचयात्मक बैठक की गई । इस अवसर पर सीडीओ द्वारा विकास विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लक्ष्य के मुताबिक धरातल पर उतारे ।योजनाओं के क्रियान्वयन में पात्रता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। पात्रता निर्धारित करते समय कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहने पाए।
सुभाष सिंह, ब्यूरो चीफ उन्नाव




