जी भारत न्यूज24
लापरवाही बरतने एवं शासकीय दायित्वों की घोर उपेक्षा के कारण की गई कार्रवाई
भिण्ड। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग अटेर ने लापरवाही बरतने एवं शासकीय दायित्वों की घोर उपेक्षा के कारण पटवारी ग्राम सोई पुष्पेन्द्र सिंह सेंगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग अटेर ने आदेश जारी कर कहा है कि कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार को हल्का ग्राम में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है। नायब तहसीलदार सुरपुरा द्वारा दिनांक 28 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को समय दोपहर 12:12 बजे ग्राम सोई का भ्रमण किया गया भ्रमण उपरांत पुष्पेन्द्र सिंह सेंगर पटवारी ग्राम सोई अनुपस्थित पाये गये एवं सार्थक एप पर भी पुष्पेन्द्रसिंह सेंगर पटवारी द्वारा उपस्थिति दर्ज नहीं की है। पुष्पेन्द्रसिंह सेंगर पटवारी ग्राम सोई को लापरवाही बरतने एवं शासकीय दायित्वों की घोर उपेक्षा के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबित अवधि में पुष्पेन्द्रसिंह सेंगर पटवारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी। निलबंन काल में पुष्पेन्द्रसिंह सेंगर पटवारी का मुख्यालय कार्यालय तहसीलदार अटेर रहेगा।




