Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » जिलें में अवैध हथियार निर्माण एवं अंतर्राज्जीय तस्कर गैंग हथियारों सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
Uncategorizedक्राइमप्रसाशनलोकल

जिलें में अवैध हथियार निर्माण एवं अंतर्राज्जीय तस्कर गैंग हथियारों सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

Zee Bharat News 24
Last updated: October 25, 2025 7:51 am
Zee Bharat News 24
6 Min Read

जी भारत न्यूज24 

थाना मौ एवं थाना मेहगावं क्षेत्र के बीच (ग्राम रूपावई) में चल रही अवैध हथियार की फैक्ट्री पर हुई कार्यवाही

50 हजार रुपये महीना पर कट्टे बनाने के लिए उ०प्र० से लाए गए थे कारीगर

अवैध हथियारों में 09 कट्टे (315 बार),03 कट्टे (32 बोर) इस प्रकार 12 देशी कट्टे एवं एक होण्डा साईन मोटर सायकिल पुलिस द्वारा जप्त

पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता की

भिण्ड । दीपावली के त्यौहार पर पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक की पहल पर आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड/अवैध हथियार एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त और तस्करी के मामलों में सटीक एवं प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये थे। जिसके संबंध में उपपलिस अधीक्षक मुख्यालय दीपक तोमर एवं अनुविभागीय अधिकारी अटेर रविन्द वास्कले के मार्गदर्शन में थाना बरोही एवं अन्य थानों एवं तकनीकी सहायता हेतु सायवर सेल की एक संयुक्त टीम गठित की गई थी।

पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव ने कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता में बताया कि दिनांक 21.10.25 को थाना प्रभारी बरोही उ०नि० अतुल भदौरिया को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अमलेंडी तिराहे पर काले व लाल रंग की होण्डा साईन मोटर सायकिल से है जो एक बैग टांगे हुए है जिसके अन्दर अवैध हथियार है जो बैचने के लिए जा रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान अमलेडी तिराहे पर पहुँचें तो एक व्यक्ति मोटर होण्डा साईन सायकिल न० एमपी 06 एमजी 1761 पर बैठा हुआ दिखाई दिया जो पीठ पर एक बैग टांगे हुआ था मौजूद पुलिस टीम के द्वारा धेरकर पकड लिया गया तथा नाम व पता पूछने पर थाना मेहगावं क्षेत्र का होना बताया गया और बैग की तलाशी लेने पर 01 देशी कट्टा (32 बोर),03 देशी कट्टे (315 बोर) तथा 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर के इस प्रकार कुल 04 देशी कट्टा बरामद कर आरोपी के विरुद्ध थाना बरोही में अपराध क0 97/25 धारा 25 (1-एए) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मं लिया गया।

उक्त अपराध के सम्बन्ध में गठित पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर गिर० आरोपी द्वारा बताया गया कि उसके दो साथी मिलकर अपने अन्य तीन साथियों के साथ ग्राम रुपावई में एक घर तथा खेत पर बने कुए की तिवरिया पर कट्टे की फैक्ट्री चलाते थे तथा जगह उपलब्ध कराने वालो को 20,000/- रुपये महीना किराया तथा उ०प्र० से 50,000 रुपये महीना पर हथियार बनाने हेतु करीगर लाए थे पकडे गए आरोपी द्वारा बताया गया कि कट्टे बनाने का सामान वह अपने साथियों के साथ इटावा,मैनपुरी व एटा (उ०प्र०) से अलग-अलग दुकानों से फुटकर में खरोदते थे दीपावली से पहले फैक्ट्री पर कुल 22 देशी कट्टे बनाए गए थे जिनमें कुछ कट्टे 32 बोर एवं कुल कट्टे 315 बोर के बनाए गए थे। गिर० आरोपी के हिस्से में 17 कट्टे तथा अन्य साथी के हिस्से में 05 कट्टे आए थे जो अभी जेल में है जिसका पीआर लेकर अन्य कटटो की बरामद की जावेगी। पकडे गए आरोपी द्वारा बताया गया कि फैक्ट्री से बने 04 कट्टे पकडे जाने पर बरामद हुए तथा पूछताछ के बाद कुल 07 कटटे (05-315 बोर, 02-32 बोर) जो कुए की तिवरिया पर रखे है बरामद किए गए तथा पकडे गए आरोपी द्वारा बचे हुए 05 कट्टे अलग-अलग व्यक्तियों को 9000 रुपये प्रति नग के हिसाब से बेचे थे। खरीदने वाले व्यक्तियो में से 03 आरोपियों को गिर० किया गया है तथा एक कट्टा बरामद किया गया है बचे हुए अन्य आरोपियों की गिरफ्तार एवं बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है।

उक्त पकडी गई फैक्ट्री में हथियार बनाने वाले दोनो कारीगर थाना किसनी, मैनपुरो (उ०प्र०) से बुलाए गए थे जिनके ऊपर उ०प्र० में भी कई अपराध पंजीबद्ध है जो अभी फरार है जिनकी गिर० हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड द्वारा उचित ईनाम की घोषणा की गई है।

पूर्व में भी भिण्ड पुलिस द्वारा जिलें में अवैध हथियारों के मामलों में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला है। इसी वर्ष थाना देहात अंतर्गत डिडी बीहड़ एवं बिजपुरी के बीहड़ क्षेत्र में हथियारों की फैक्ट्री के साथ 06 आरोपियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

उक्त उल्लेखनीय कार्य में निरीक्षक शिवप्रताप राजावत,उ०नि० अतुल भदौरिया,उ०नि० वैभव तोमर, उ०नि० विवेक प्रभात,स०उ०नि० सत्यवीर सिहं,सउनि बाबू सिंह जादौन, प्रआर० प्रमोद पाराशर, प्रआर० महेश कुमार,प्रआर० त्रिवेन्द्र, प्रआर मयंक दुबे,प्रआर०सतेन्द्र यादव,आर. आनन्द दीक्षित,आर० राहुल यादव,आर. मायाराम,आर० पवन यादव,आर० हरपाल,आर प्रशान्त नरवरिया, आर० विशाल यादव,आर विकास चौहान, आर० राहुल शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

भिंड दतिया सांसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशी के रूप मे भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया को मैदान मे उतारा

March 14, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिकलोकल

औरंगजेब जैसे लोग अमर नहीं हो सकते’: उन्नाव में साक्षी महाराज बोले-गुलामी के प्रतीक को स्वीकार नहीं करेगी युवा पीढ़ी

March 23, 2025
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेश

नशे के विरुद्ध दौड़ का आयोजन

July 31, 2025
Uncategorizedधार्मिकलोकल

कलश यात्रा के साथ हुआ शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ

May 13, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?