जी भारत न्यूज24
लहार । दिनाँक 10.04.2025 को आवेदिका श्रीमती वर्षा उपाध्याय पत्नी उमेश उपाध्याय निवासी बरहा थाना असवार द्वारा दिनांक 10.04.2025 के शाम करबीन 04-05 बजे के बीच लहार बाजार में शादी का सामान खरीदते वक्त आवेदिका का पर्स बाजार में कहीं गिर गया था आवेदिका के पर्स में सोने का मंगलसूत्र, सोने की जंजीर, सोने की तीन अंगूठी, सोने की दो चूडी, सोने के कान के बृजबाला एवं चाँदी की तोडिया व बिछिया एवं 8000 रूपये नगदी रखे होने का आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था। आवेदन प्राप्त होने के पश्चात लहार पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए थाना प्रभारी लहार द्वारा एक टीम गठित कर महिला के खोये हुए पर्स को ढुंढवाया गया टीम ने CCTV फुटेज के आधार पर पर्स को ढुंढ कर महिला को वापिस लौटाया सोने चाँदी के आभूषणों से भरा पर्स पाकर महिला के चहरे पर मुस्कान आयी। महिला द्वारा थाना लहार पुलिस का धन्यवाद किया।
निरीक्षक रविन्द्र शर्मा थाना प्रभारी थाना लहार,सउनि रमेशचंद जौनवार,प्रआर. मनोज कुमार, आरक्षक जयकुमार,विशाल मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।




