जी भारत न्यूज24
भिण्ड । प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ (PMJWA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया ने PMJWA के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार पंकज त्रिपाठी को राष्ट्रीय महासचिव (संगठन प्रभारी) पद पर मनोनीत किया है।
श्री त्रिपाठी ने अपने मनोनयन पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह और उनका संगठन पत्रकार हित के लिए हमेशा संघर्षरत रहा है,उन्होंने पूर्व में पत्रकारों की समस्याओं के निदान के लिए कलेक्टर से लेकर मंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं भोपाल में मुख्यमंत्री तक को ज्ञापन पत्र सौपे है,उन्होंने कहा कि आगे भी वह हमेशा पत्रकार हित में कार्य करते रहेंगे।
त्रिपाठी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) मनोनीत होने पर देशभर के पत्रकारबन्धुओं,राजनेताओं एवं समाजसेवियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।




