Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » उन्नाव पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, होली मिलन समारोह में हुए शामिल, कहा- हम इस देश के अभूतपूर्व सांसद हैं
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

उन्नाव पहुंचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, होली मिलन समारोह में हुए शामिल, कहा- हम इस देश के अभूतपूर्व सांसद हैं

Zee Bharat News 24
Last updated: March 31, 2025 6:16 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उत्तर प्रदेश जनपद उन्नाव। शहर के एक रिसॉर्ट में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में भाजपा सांसद साक्षी महाराज के नेतृत्व में कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह भी विशेष रूप से पहुंचे और मंच से संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण ने कहा, “मैं सुनता हूँ कि जब चोट लगती है। हम इस देश के अभूतपूर्व सांसद हैं। समाज को चलाने के लिए पैर को शूद्र कहा गया है, जन्म से हर आदमी शूद्र होता है, लेकिन कर्म से जातियां निर्धारित होती हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “जिन्हें राम मंदिर जाना है, वे हमसे संपर्क करें, हम उनकी पूरी व्यवस्था करेंगे। चाहे रुकने, खाने या किसी अन्य समस्या की बात हो, हर संभव सहायता दी जाएगी।” बता दे कि इस होली मिलन समारोह में उन्नाव के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि “होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देने का माध्यम भी है।” कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सभी को जोड़ने का काम करता है और समाज में सौहार्द्र बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजनों की जरूरत है। पूर्व सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह ने राम मंदिर दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु राम मंदिर जाना चाहते हैं, वे उनसे संपर्क कर सकते हैं और वे उनकी हर जरूरत का ध्यान रखेंगे। इस घोषणा के बाद उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला। सांसद साक्षी महाराज ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “होली का पर्व हमें प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। इस त्यौहार को मनाने के साथ हमें समाज में सकारात्मकता और सद्भावना को बढ़ावा देना चाहिए।” कार्यक्रम में जिले के कई प्रतिष्ठित नेताओं के अलावा समाजसेवी और व्यापारी भी शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समरसता का संदेश दिया। भव्य समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

 

सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइमदेश

मौलाना तौकीर रजा एक अपराधिक व्यक्ति है जिसे पूर्व सरकारों का राजनीतिज्ञ संरक्षण प्राप्त रहा

September 30, 2025
उत्तरप्रदेश

रिंग रोड निर्माण के रास्ते में आए मकानों पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाए गए अवरोध

June 4, 2026
Uncategorizedप्रसाशनराजनीतिलोकल

मैने एक इंच भी शासकीय जमीन पर अतिक्रमण नहीं किया – डॉ. गोविंद सिंह

July 21, 2024
उत्तरप्रदेशशिक्षा

विभागीय कार्य एक सप्ताह में पूर्ण कराए जाने के निर्देश: झांसी के मान्यता प्राप्त विद्यालयों की बैठक में बोले BSA

July 3, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?