जी भारत न्यूज24
कन्नौज। तहसील छिबरामऊ एक कार्यक्रम में शामिल होने गए दो दोस्तों की फर्रुखाबाद जनपद के नीव करोरी के पास सडक़ हादसे में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव जब गांव पहुंचे, तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के सेमलपुर गांव निवासी भुवनेश पुत्र रामसिंह गांव निवासी अपने दोस्त गोविंद के बेटे आर्यन के अन्नप्राशन संस्कार के लिए फर्रुखाबाद जनपद के नीव करोरी परिवार के साथ गए थे। उनके साथ विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के खबरिया गांव निवासी दोस्त अर्जुन पुत्र नंदराम भी अपने परिवार के साथ गया था। वहां पीने का पानी लेने भुवनेश और अर्जुन सडक़ पार कर रहे थे, तभी सडक़ हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें अर्जुन की कुछ देर बाद मौत हो गई, जबकि भुवनेश को इलाज के लिए सैफई ले जाया जा रहा था। वहां रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव जब गांव पहुंचे, तो परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों मृतक अच्छे दोस्त अर्जुन और भुवनेश गोविंद के बहुत अच्छे मित्र थे। मृतक अर्जुन की पत्नी मालती व दोनों पुत्रियां अनन्या व परी तथा भुवनेश की पत्नी व एक वर्षीय बेटा हर्ष का रो-रोकर बुराहाल रहा इस दर्द विद्यारक घटना को जो लोग देखता उसके भी आंसू नहीं रुकते थे।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




