Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » कांग्रेस ने दिव्यांगजनों के मुद्दों पर सरकार पर सवाल उठाए
Uncategorizedउत्तरप्रदेशराजनीति

कांग्रेस ने दिव्यांगजनों के मुद्दों पर सरकार पर सवाल उठाए

Zee Bharat News 24
Last updated: December 4, 2025 7:55 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

पेंशन, शिक्षा, रोजगार सहित 13 मांगों का तत्काल समाधान मांगा, हवन पूजन किया

उन्नाव। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में दिव्यांगजनों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में दिव्यांगजनों की पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं, रोजगार, सुरक्षा और सम्मान से संबंधित कई गंभीर समस्याओं को उजागर करते हुए तत्काल समाधान की मांग की गई है। बता दे कि ज्ञापन प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता तनमय श्रीवास्तव द्वारा जारी किया गया है, जिसमें कुल 13 प्रमुख मांगें शामिल हैं। ज्ञापन में बताया गया है कि वर्ष 2022 में दिव्यांगजन पेंशन 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने की घोषणा की गई थी, लेकिन लाभार्थियों को अभी तक बढ़ी हुई पेंशन नहीं मिल रही है। इसके अतिरिक्त, गंभीर दिव्यांगजनों के लिए घोषित 5000 रुपये मासिक पेंशन भी अब तक लागू नहीं हो पाई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि दिव्यांगजनों की पेंशन में लंबे समय से अनियमितता बनी हुई है और सत्यापन के नाम पर लाभार्थियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस ने UDID कार्ड जारी करने की जटिल प्रक्रिया को भी एक गंभीर समस्या बताया है। पार्टी ने मांग की है कि दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभसुनिश्चित करने के लिए आसान प्रक्रिया के तहत तेजी से कार्ड जारी किए जाएं। इसके साथ ही, ALIMCO द्वारा वितरित की जा रही सहायक सामग्री की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाते हुए इसकी जांच कराने की मांग की गई है। निजी स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के प्रवेश में आ रही बाधाओं का भी ज्ञापन में उल्लेख किया गया है। कांग्रेस ने सरकार से आदेश जारी करने की मांग की है कि शुल्क या सत्र प्रारंभ होने के नाम पर किसी भी दिव्यांग बच्चे को प्रवेश से वंचित न किया जाए। इसके अलावा, RPwD एक्ट 2016 के प्रावधानों के तहत एक स्वतंत्र दिव्यांग आयोग के गठन की भी मांग की गई है, ताकि दिव्यांगजनों से जुड़े मामलों की प्रभावी निगरानी हो सके। सार्वजनिक स्थलों जैसे सरकारी दफ्तरों, अस्पतालों, स्कूलों, थानों, बस स्टैंड और बाजारों में दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं की कमी को भी एक बड़ा मुद्दा बताया गया है। कांग्रेस ने इन सुविधाओं को जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही, चुनावों में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण सीटें बढ़ाने और मतदान प्रक्रिया को दिव्यांग-अनुकूल बनाने की भी मांग की गई है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

उत्तरप्रदेश

​झांसी: महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के CMS सचिन माहुर की कार्यशैली अति उत्तम, मरीजों और तीमारदारों ने की जमकर सराहना

June 25, 2026
उत्तरप्रदेश

​झांसी विकास प्राधिकरण की संपत्तियों का बकाया अब होगा ऑनलाइन जमा, ऑफलाइन भुगतान वाले तुरंत करें यह काम ​मुख्य बिंदु (Highlights):

May 26, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदापुर में हुआ बच्चों का स्वास्थ्य परिक्षण

December 11, 2025
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

कलेक्टर और एसपी के साथ विधायक भिण्ड ने मुख्यमंत्री जी के जिले में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत एमजेएस स्टेडियम का निरीक्षण किया

March 5, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?