Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतकर मोनालिसा पहुंची संघर्ष सेवा समिति कार्यालय
Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेशलोकलविदेश

मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतकर मोनालिसा पहुंची संघर्ष सेवा समिति कार्यालय

Zee Bharat News 24
Last updated: March 12, 2025 12:28 pm
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

झाँसी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मलेशिया में आयोजित मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में झांसी की मोनालिसा ने उपविजेता का खिताब जीतकर झांसी जनपद सहित प्रदेश और पूरे देश का नाम रोशन किया है।

इसके पूर्व भी मोनालिसा राजस्थान में आयोजित मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीत चुकी है। मलेशिया से लौटते हुए भारत की धारा पर उतरने के बाद वे सीधे संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पहुंची जहां ढोल नगाड़े और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया गया तत्पश्चात बुके व रानी लक्ष्मी बाई की मूर्ति भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया। उन्होंने पूरे कार्यालय का भ्रमण किया एवं कार्य प्रणाली के बारे में सदस्यों एवं समिति के संस्थापक डॉ० संदीप व उनकी धर्मपत्नी सपना सरावगी से बातचीत भी की। मोनालिसा ने अपने जीवन वृतांत के बारे में बताते हुए कहा बचपन से ही उनके मन में इस क्षेत्र में काफी रुचि थी। माता-पिता के सहयोग के बाद ससुराल में भी उन्हें पूरा सहयोग मिला। वे लगातार दृढ़ संकल्पित होकर प्रयास करती रहीं और उनके प्रयासों मैं उन्हें सफलता भी मिली। मोनालिसा के श्वसुर शेखर सोनी समाजसेवी डॉ० संदीप सरावगी के जेष्ठ भ्राता के समान हैं। उनके बारे में बातचीत करते हुए मोनालिसा ने कहा मेरे पिता तुल्य डॉक्टर संदीप सरावगी जो समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। आज मेरा उनके कार्यालय पर आगमन हुआ समाचारों के माध्यम से कई बार मैंने संघर्ष सेवा समिति के बारे में पड़ा था लेकिन आज स्वयं यहाँ आकर इनकी कार्य प्रणाली को देखा जो वास्तव में प्रशंसा योग्य है। मैं संघर्ष सेवा समिति और उनके सभी सदस्यों का अभिवादन करती हूँ और आपको विश्वास दिलाती हूँ झाँसी का नाम रोशन करने में मुझसे जो भी सहयोग बन पड़ेगा मैं उसे दृढ़ संकल्पित होकर करने का प्रयास करूंगी। आगे डॉक्टर संदीप ने कहा जब हमारे जनपद से कोई व्यक्ति राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करता है तो निश्चित रूप से वह प्रशंसा का पात्र है। हमारा संगठन महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है और यदि मोनालिसा की तरह युवतियां व महिलायें हमारा सहयोग करें तो हम निश्चित रूप से समाज के समक्ष अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं। इस अवसर पर मोनालिसा की श्वश्रु संगीता सोनी, पति अभय सोनी सहित उनके परिवार से विकास सोनी, विवेक सोनी, नमो श्री, अंकित गुप्ता, राम अवतार, सिमरत जिज्ञासी, रक्षा शर्मा, ट्विंकल बंसल, मीना मसीह, अनीता कुशवाहा, भावना अग्रवाल, उर्मिला, कुसुम कुशवाहा, नेहा चौबे, रानी वर्मा, नीलू रायकवार, जावेद मंसूरी, सचिन राय, रोहित, वीरु रामगढ़, दीपक सिंह सोमंती, सुमन वर्मा, लक्ष्मी, हेमलता कुशवाहा, सपना, चमेली, नैंसी नामदेव, दीक्षा साहू, आशीष विश्वकर्मा, सूरज वर्मा, राजू सेन, अरुण, बसंत, सुशांत, मास्टर मुन्ना लाल मेहता, भावना, अलीशा आदि उपस्थित रहे।

देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

पोस्टमार्टम हाउस पर मुर्दे को ले जाने को लेकर दो एंबुलेंस चालकों में हुई मारपीट का वीडियो वायरल

November 12, 2025
उत्तरप्रदेशक्राइमप्रसाशन

दहेज हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित पिता ने लगाई न्याय की गुहार; समझौते का दबाव और धमकी देने का आरोप

June 26, 2026
उत्तरप्रदेश

​डॉक्टर्स डे पर निर्मल हॉस्पिटल के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मनोज मिश्रा ने दी बधाई, स्वस्थ जीवन के लिए दिया ‘योग’ का संदेश

July 5, 2026
Uncategorizedविदेश

3 वर्ष के रूस यूक्रेन युद्ध में 18 फीसदी जमीन रूस ने कब्जा की….

March 3, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?