Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » सावित्रीबाई फुले जयंती पर 3 जनवरी को निकलेगा भव्य चल समारोह,विशाल सभा भी होगी आयोजित
Uncategorizedधार्मिकराजनीतिलोकल

सावित्रीबाई फुले जयंती पर 3 जनवरी को निकलेगा भव्य चल समारोह,विशाल सभा भी होगी आयोजित

Zee Bharat News 24
Last updated: December 31, 2024 10:19 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24

कुशवाहा समाज कुरीतियों को खत्म करने के संकल्प के साथ करेगा प्रदर्शन – मानसिंह कुशवाहा
आमसभा में 20 से 25 हजार लोगों की भीड़ होने का अनुमान
भिण्ड । कार्यक्रम आयोजक मानसिंह कुशवाहा ने अपने निज निवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी देते हुए बताया कि महिला शिक्षा की जननी एवं देश की गौरव माता सावित्रीबाई फुले की जयंती इस बार व्यापक स्तर पर मनाई जाएगी। कुशवाहा समाज के साथ सभी पिछड़े बर्ग के लोग भी इसमें बढ़-चढकर भागीदारी करेगी । 03 जनवरी 2025 को भव्य चल समारोह एवं आमसभा के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है,वह स्वयं और उनके साथ समाज के लोग एक माह से गांव-गांव जाकर संपर्क कर रहे है,जहां व्यापक समर्थन मिल रहा है। चल समारोह एवं आमसभा की तैयारियों पर जानकारी देते हुए मानसिंह कुशवाह ने बताया कि बिखरे समाज को एक करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारी सभाएं की जा रही हैं,उन्होंने कहा कि बिखरे हुए समाज को एकजुट करने और समाज में फैली कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष का ऐलान इस आयोजन के माध्यम से किया जाएगा। चल समारोह में सभी महापुरुषों की झांकियां सजाई जाएंगी। इनमें महात्मा ज्योबिवाराव फुले,डॉ. भीमराव आंबेडकर,देवी अहिल्याबाई होल्कर,वीरांगना अवंतीबाई लोधी,फातिमा शेख, वीरांगना झलकारी बाई,राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर,ललई सिंह यादव, महर्षि बाल्मीकि एवं अन्य महापुरुषों की झांकियां लगाई जाएंगी।
मानसिंह कुशवाहा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि चल समारोह नवीन गल्ला मंडी से निकाला जाएगा, जो बायपास,बस स्टैंड,सिटी कोतवाली होते हुए एमजेएस कॉलेज परिसर पहुंचकर विशाल आमसभा में तब्दील हो जाएगा । तीन जनवरी 2025 को होने वाले आयोजन की तैयारियों में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह ने दर्जनों लोगों के साथ शहरी क्षेत्र एवं जिले के सैकड़ों गांवों में संपर्क किया है। श्री कुशवाह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 03 जनवरी 2025, दिन शुक्रवार समय दोपहर 11:30 चल समारोह स्थान नई गल्ला मण्डी भारौली तिराहा पर एकत्रित होकर वहां से 12 बजे सुभाष चौक, बस स्टेण्ड,परेड चौराहा,सिटी कोतवली होते हुए 01 बजे एमजेएस ग्राउण्ड में आमसभा स्थल पर पहुँचेगी। चल समारोह का मार्ग में कुशवाहा समाज के अलावा अन्य समाज के लोग जगह-जगह स्वागत करेंगे एवं कार्यक्रम में भी सम्लित होंगे, कार्यक्रम में 20 से 25 हजार लोगों की भीड़ होने का अनुमान है।
मानसिंह कुशवाहा ने जिले के शहरी क्षेत्र व ग्राम वासियों से अपील करते हुए कहा है,कि यह कार्यक्रम सामाजिक बुराईयों को दूर करने व व्यवस्था परिवर्तन के साथ सामाजिक हिस्सेदारी व सामाजिक शक्ति के प्रदर्शन के साथ निम्न मागों को लेकर यह कार्यक्रम को सफल बनाए।उन्होंने बताया कि संगठन शासन प्रशासन के समक्ष कुछ मांगे भी रखेगा ।
मांगे- (1) शहर के भारौली तिराहा पर राष्ट्रमाता सावित्री वाई फुले की प्रतिमा स्थापित की जावें। (2) देश भर में जातिगत जनगणना कराई जावें। (3) राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिराव फुले के जन्म जयंती पर एच्छिक अवकाश के स्थान पर शासकीय अवकाश घोषित किया जावें। आयोजन में कुशवाह समाज संघ भिण्ड,अखिल भारतीय कुशवाह महासभा,एक्टिव कुशवाह महासभा, युवा मौर्यवंशी सेना,सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य युवा सेना की मुख्य भूमिका रहेगी।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से कार्यक्रम आयोजक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, पूर्व सरपंच इंदल सिंह कुशवाह,प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग महासभा रवि कुशवाह,ओबीसी महासभा जिलाध्यक्ष विकास कुशवाह उर्फ विक्की,सुरेंद्र सिंह कुशवाह,वीर सिंह कुशवाह,अमित कुशवाह पत्रकार,रामबरन सिंह कुशवाह सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के कई डॉक्टर के स्वयं के नर्सिंग होम चल रहे क्या कभी सुधार होगा

July 19, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

ऊमरी पुलिस ने कस्बे में निकाला पैदल मार्च

February 18, 2024
Uncategorizedधार्मिकमध्यप्रदेशलोकल

ग्वालियर में जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप, न्यायालय में अंबेडकर की मूर्ति स्थापना पर विवाद

May 17, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

जालौन पुलिस की मेजबानी में आयोजित होने वाली 28वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस जूडो कलस्टर प्रतियोगिता-2025 का किया गया शुभारंभ

July 11, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?