Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » नहर किनारे मिली नवजात बालिका को चेतना के नाम से जाना जाए – जिला बाल संरक्षण अधिकारी
Uncategorizedक्राइमदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

नहर किनारे मिली नवजात बालिका को चेतना के नाम से जाना जाए – जिला बाल संरक्षण अधिकारी

Zee Bharat News 24
Last updated: August 27, 2024 7:28 am
Zee Bharat News 24
7 Min Read

जी भारत न्यूज24

जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं पदेन जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने की अपील

अनचाहे बच्चे को बाल कल्याण समिति महिला बाल विकास विभाग को कर सकते हैं समर्पित

बच्चा समर्पित करने वाले अभिभावक अथवा माता-पिता की सारी पहचान रखी जायेगी गोपनीय

किसी भी प्रकार की नहीं होगी पुलिस कार्यवाही प्रचलित

भिण्ड। जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं पदेन जिला बाल संरक्षण अधिकारी संजय कुमार जैन द्वारा बताया गया है कि बरोही थाना अंतर्गत 2 दिन पूर्व नहर के किनारे एक नवजात बालिका लावारिश स्थिति में मिली थी जिसे पुलिस विभाग के समन्वय से तत्काल जिला चिकित्सालय के SNCU वार्ड में भर्ती कराया गया जहां बालिका का इलाज डॉक्टर की टीम द्वारा किया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं पदेन जिला बाल संरक्षण अधिकारी संजय कुमार जैन द्वारा सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय भिण्ड को तत्संबंध में पत्र के माध्यम से अवगत  कराया गया है कि उक्त बालिका पूर्ण रूप से जिला प्रशासन महिला एवं बाल विकास विभाग के संरक्षण में है एवं बालिका को अब से” चेतना” के नाम से जाना जाएगा, बालिका को वर्तमान में अनाथ और ऑर्फन बेबी के नाम से ना जानते हुए उसे चेतना के नाम से जाना जाए और सभी चिकित्सकीय दस्तावेजों में उसका नाम चेतना ही अंकित हो उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि जैसे ही बालिका की स्थिति में सुधार होता है कृपया तत्काल प्रशासन को सूचित करें जिससे बालिका को किशोर न्याय अधिनियम के तहत पंजीकृत बाल देखरेख संस्था शिशु ग्रह में प्रवेश दिलाया जाए और बालिका के संबंध में दत्तक ग्रहण की नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।

जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं पदेन जिला बाल संरक्षण अधिकारी संजय कुमार जैन द्वारा बताया गया कि प्राय देखने में आता है की विभिन्न सामाजिक आर्थिक अथवा अन्य परिस्थितियों के कारण नवजात बच्चों को झाड़ियां में सार्वजनिक अस्पतालों में अथवा अन्य स्थलों पर लावारिस अवस्था में छोड़ दिया जाता है जिससे बच्चों के जीवन को भी खतरा उत्पन्न हो सकता है अतः ऐसी स्थिति में ऐसे दंपति अथवा ऐसे अभिभावक जो किन्हीं सामाजिक आर्थिक एवं अन्य कारणों से अपने बच्चों को नहीं रखना चाहते अथवा पालन पोषण करने में असमर्थ हैं अथवा किन्हीं सामाजिक परिस्थितियों से वह अपने नवजात शिशु को नहीं रखना चाहते हैं वह अपने बच्चों को बाल कल्याण समिति महिला बाल विकास विभाग को समर्पित कर सकते हैं, ऐसे में उन पर किसी भी प्रकार की कोई भी कानूनी कार्रवाई प्रचलित नहीं की जाएगी एवं बच्चा समर्पित करने वाले अभिभावक अथवा माता-पिता की सारी पहचान गोपनीय रखी जाएगी इससे नवजात का जीवन बच सकेगा और किन्हीं निसंतान दंपत्ति को दत्तकग्रहण की प्रक्रिया द्वारा बालक प्राप्त होने पर उनका परिवार पूर्ण हो सकेगा।
उन्होंने अवगत कराया है कि यह सामान्य प्रक्रिया है यदि किन्हीं भी सामाजिक परिस्थितियों के कारणों से अथवा अनचाही संतान किसी को नहीं चाहिए और किन्हीं मेडिकल कारणों से बच्चे का जन्म देना आवश्यक है तो ऐसे दंपति अथवा अभिभावक बच्चों के जन्म उपरांत अपना बच्चा महिला बाल विकास विभाग बाल कल्याण समिति को समर्पित कर सकते हैं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बच्चों के समर्पण की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी और समर्पित करने वाले माता-पिता की सारी पहचान गोपनीय रखी जाएगी एवं किसी भी प्रकार की पुलिस कार्यवाही प्रचलित नहीं होगी।

इच्छुक माता-पिता के लिए बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया

जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं पदेन जिला बाल संरक्षण अधिकारी  संजय कुमार जैन ने बताया है कि बच्चा गोद लेने हेतु इच्छुक माता-पिता को सर्वप्रथम भारत सरकार की CARA केंद्रीय दत्तक ग्रहण अभिकरण की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीयन करना होगा, पंजीयन करते समय उनसे सामान्य जानकारी ली जाती है जैसे उनके विवाह को कितने वर्ष हुए हैं, गोद लेने हेतु इच्छुक माता-पिता द्वारा लड़का अथवा लड़की अथवा कोई भी, उनकी क्या प्राथमिकता रहती है और उनके आय संबंधी दस्तावेज अपलोड करने के पश्चात उनको एक वेटिंग नंबर प्राप्त होता है और इसके पश्चात उनके गृह अध्ययन करने के उपरांत समस्त जानकारी CARA पर अपलोड की जाती है और जैसे ही उनकी वेटिंग क्लियर होती है तो संपूर्ण भारत में से किसी भी बाल देखरेख संस्था का बच्चा उनको दत्तकग्रहण हेतु उपलब्ध रहते है, एक बार में दो बच्चे दिखाए जाते हैं बच्चा रिजर्व करने पर संबंधित संस्थानों में पहुंचकर दत्तक ग्रहण की कार्रवाई जिला प्रशासन के सहयोग से पूर्ण की जाती है।
उन्होंने बताया कि दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया संपूर्ण भारत में यही है, इस प्रक्रिया के अलावा किसी अन्य प्रक्रिया द्वारा गोद लिया गया बच्चा विधिक रूप से दत्तक ग्रहण योग्य नहीं समझा जाएगा और ऐसी स्थिति पाए जाने पर दत्तक करने वाले माता-पिता, देने वाले व्यक्ति और अथवा संस्थानों पर मानव तस्करी अधिनियम के तहत् कार्रवाई की जाएगी।
दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया पर आगे प्रकाश डालते हुए बाल संरक्षण अधिकारी अजय सक्सेना द्वारा बताया गया कि किन्हीं भी परिस्थितियों में किसी लावारिश शिशु अथवा संरक्षण योग्य शिशु प्राप्त होने पर उसको सीधे किसी को देना अथवा गोद देना अपराध है और ऐसा करने वाले व्यक्ति पर मानव तस्करी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी। किसी भी नर्सिंग होम, मेटरनिटी होम, निजी अथवा अस्पताल अथवा पुलिस, किसी के भी द्वारा बच्चा किसी को भी सीधे तौर पर नहीं दिया जा सकता यदि किसी भी व्यक्ति को कोई नवजात लावारिस बच्चा प्राप्त होता है तो आवश्यक चिकित्सकीय उपचार करते हुए बाल कल्याण समिति जिला प्रशासन महिला बाल विकास को विभाग को सूचित करें। अन्य विस्तृत जानकारी जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में संपर्क करने पर प्राप्त की जा सकती है।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने रिक्रूट आरक्षियों को दिया सेवा, सत्यनिष्ठा और अनुशासन का संदेश

November 3, 2025
प्रसाशनलोकल

Zee Bharat News 24 का बड़ा असर: खबर चलते ही हरकत में आया प्रशासन, जनपद CEO ने स्वयं किया अमृत सरोवर का निरीक्षण

June 28, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेशलाइफस्टाइल

बुंदेलखंड की शान डॉक्टर डी एन मिश्रा के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का ताता लगा….

March 12, 2025
उत्तरप्रदेशदेशधार्मिक

भगवान को भी चपत! अयोध्या में प्रभु श्री राम के चढ़ावे में हेरफेर पर फूटा जनता का गुस्सा, जांच की मांग

June 27, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?