जी भारत न्यूज24
भिंड। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पटवार हल्का स्तर पर बाजरा एवं धान, तहसील स्तर पर तिल, ज्वार व मूंगफली तथा जिला स्तर पर उडद फसलों को अधिसूचित किया गया है। किसानों के लिए खरीफ मौसम में प्रीमियम दर अनाज, तिलहन, दलहन सभी फसलों के लिए बीमित राशि का 2 प्रतिशत या वास्तविक दर जो भी कम हो देय होगी।
उप संचालक कृषि रामसुजान शर्मा ने बताया की बाजरा की फसल प्रति हेक्टेयर बीमाधन राशि 18 हजार रुपये है, जिसकी 2 प्रतिशत बीमांकन राशि 360 रुपये है, इसी क्रम में धान फसल की बीमाधन राशि प्रति हेक्टेयर 36 हजार 200 रुपये है जिसकी 2 प्रतिशत बीमाकंन राशि 720 रुपये है, ज्वार फसल की प्रति हेक्टेयर बीमाधन राशि 18 हजार 800 रुपये है जिसकी 2 प्रतिशत बीमाकंन राशि 376 रुपये है। तिल फसल की प्रति हेक्टेयर बीमाधन राशि 16 हजार रुपये है जिसकी 2 प्रतिशत बीमाकंन राशि 320 रुपये है, उडद फसल की प्रति हेक्टेयर बीमाधन राशि 18 हजार 900 रुपये है जिसकी 2 प्रतिशत बीमाकंन राशि 378 रुपये है, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत फसल बीमा करवाने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2024 है।
अऋणी कृषक (अल्पकालिक फसल ऋण न लेने वाले कृषक) अपनी फसलों का बीमा अपनी नजदीकी बैंक/ शाखा जहाँ कृषक का बैंक खाता है, के माध्यम से नजदीकि सी.एस.सी सेन्टर, ए.आई.सी. बीमा ऐजेंट के द्वारा करा सकते हैं, या फिर क्राप इंश्योरेंस एप किसान भाई गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर स्वयं भी कर सकते हैं।




