जी भारत न्यूज24
भिण्ड । पुलिस अधीक्षक डा. असित यादव के निर्देशन में व एएसपी संजीव पाठक,सीएसपी अरूण कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक मुकेश शाक्य के नेतृत्व में गुम हुये बालक/बालिकाओं की पतारसी जारी है। इसी तारतम्य में आज घर संसार के सामने भारौली रोड भिण्ड से गुम हुई 3 वर्षीय को तीन घण्टे के अन्दर खोजकर उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया।
दिनांक 18/07/24 को फरियादी रामप्यारे ने उपस्थित थाना आकर बताया कि मेरी 3 वर्षीय लडकी घर के सामने खेल रही थी जो कहीं चली गयी है मिल नहीं रही है। हम लोोगें ने लडकी को आसपास घूम फिर कर खूब तलाशा नहीं मिली। फरियादी की सूचना को थाना प्रभारी देहात निरी मुकेश शाक्य के द्वारा गम्भीरता से लेते हुये पुलिस टीम, डायल 100 को बच्चे की तलाश हेतु रवाना किया तथा कंट्रोल रूम भिण्ड व सीसीटीवी कंट्रोल रूम भिण्ड को हरकत में लेकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। फरियादी के सूचना देने के उपरान्त करीब 03 घण्टे के अन्दर थाना देहात पुलिस द्वारा उक्त बालिका को बस स्टैण्ड भिण्ड से ढूंढ लिया। तत्काल फरियादी से सम्पर्क कर उसे बस स्टैण्ड पर बुलाया तो लडकी के पिता ने अपने बच्चे का पहचान लिया और गले से लगा लिया। बाद लडकी को उसके पिता को सुपुर्द किया तो बच्चे के पिता के आंखो से आंशू छलक आये उसने देहात पुलिस का आभार व्यक्ति किया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मुकेश शाक्य, उनि नागेश शर्मा,उपनिरीक्षक विजय शिवहरे,प्रधान आरक्षक दिनेश अवस्थी,रामरतन शर्मा, गुरुदास सोही,सोनेन्द्र सिंह,आरक्षक मदन गोपाल,ज्ञानेन्द्र मिश्रा,सतेन्द्र कुमार,कुलदीप कसौटिया,सन्दीप राजावत,विष्णु तोमर,दीपक जादौन,अतुल पाण्डेय,सुभाष तोमर, महेन्द्र यादव,अनिल बघेल (सिटी कोतवाली भिण्ड) आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना देहात पुलिस ने एफआईआर लिखने से पहले ही 03 वर्षीय बालिका को खोज कर परिजनों को किया सुपुर्द




