जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
भिण्ड। 10 जुलाई 1963 को डॉक्टर सूरज प्रकाश के द्वारा दिल्ली में सिटीजन कौंसिल नाम से एक संगठन का निर्माण संस्कार और सेवा के कार्यों के लिए किया गया।
आगे चलकर इस संगठन का नाम भारत विकास परिषद बना और एक शाखा से बढ़कर 1500 से अधिक शाखाएं पूरे देश में कार्य करने लगी। उक्त विचार शाखा सचिव सीमा त्रिपाठी ने भारत विकास परिषद की स्थापना दिवस पर स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कहे। इस अवसर पर शाखा जागृति की वैदिक रीति के अनुसार समस्त 11 पौधों का तिलक लगाकर और कलवा बांधकर पूजन किया गया और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष उषा नगरिया, स्नेह लता भदोरिया, अनामिका ताम्रकार, कैलाश नगरिया, आभा जैन, डॉक्टर आलोक त्रिपाठी, ओमप्रकाश ताम्रकार, धीरज शुक्ला, श्रवण कुमार पाठक, पवन जैन, महेंद्र जैन, मनोज दीक्षित, आदि उपस्थित रहे।




