जी भारत न्यूज24
संध्या राय अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्यासी फूल सिंह बरैया से 64840 मतों से विजय हुईं
भिण्ड। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 02-भिण्ड की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शासकीय आईटीआई परिसर भिण्ड में भिण्ड-दतिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती संध्या राय को निर्वाचित घोषित किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने श्री मति राय को भिण्ड लोकसभा के चुनाव में संसद सदस्य के रूप में निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया तथा विजयी होने पर बधाई दी।
विजय प्रत्याशी भाजपा की श्रीमती संध्या राय को 5 लाख 37 हजार 65 मत प्राप्त हुए है।
निकटम प्रत्याशी इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रत्याशी फूल सिंह बरैया को 472225 मत, बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी देवाशीष जरारिया को 20465 मत, निर्दलीय प्रत्याशी उमेश गर्ग को 5072 मत, निर्दलीय प्रत्याशी राकेश को 2369 मत, निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती रेखा शाक्य को 2667 मत, निर्दलीय प्रत्याशी हरिमोहन को 2610 मत, नोटा को 6534 मत प्राप्त हुए।




