जी भारत न्यूज24
औरैया । ग्रामीण इलाकों में विज्ञान शिक्षा की अलख जगाने वाले शिक्षाविद ने 31 मई की सुबह अंतिम सांस ली,उनके निधन से जिले के शिक्षाविदो और राजनैतिक लोगों में शोक की लहर दौड़ गई । 15 जनवरी वर्ष 1947 को जन्मे शेष नारायण चतुर्वेदी ग्राम शहाबदा जिला औरैया उ.प्र. के मूल निवासी थे। श्री चतुर्वेदी स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज सहार में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता के पद पर थे। श्री चतुर्वेदी ने ग्रामीण इलाकों में विज्ञान शिक्षा की अलख जगाई। 2009 में रिटायर्ड होने के बाद वह दिबियापुर में निवास करने लगे।
श्री चतुर्वेदी के एक बेटा और दो बेटियां हैं,जिनके विवाह हो चुके हैं।
31 मई 24 शुक्रवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। दिबियापुर स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया । श्री चतुर्वेदी के बेटे वरिष्ठ पत्रकार गौरव चतुर्वेदी ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा,विधूना कोर्ट अभिभाषक संघ उपाध्यक्ष वी.डी.शुक्ला,प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी,धीरज शुक्ल,मनोज दुबे,वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र अवस्थी,हिमांशु गुप्ता,लल्लू शुक्ला,संजू तिवारी,सुरेश चंद्र दुबे,राधाकृष्ण शास्त्री,पंकज तिवारी,सतीश चंद्र शुक्ला,समेत नगर के लोग मौजूद रहे।
विज्ञान की अलख जगाने वाले शिक्षाविद शेषनारायण चतुर्वेदी के निधन पर क्षेत्रवासियों ने किया शोक व्यक्त




