जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
भुमिया सरकार के मंहत के द्वारा कल पण्डाल बढ़ाये जाने का लिया निर्णय
भिण्ड । भुमिया सरकार पर चल रही राष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की कथा के चौथे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचें जहाँ भीषण गर्मी में जिस श्रद्धालु को जहाँ बैठने की जगह मिली वह वहीं बैठकर कथा सुनने का आनंद लिया, लेकिन संख्या लगातार बढऩे से भुमिया सरकार के महतं के द्वारा कल टेंट पण्डाल बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। आज कथा के चौथे दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, मंच पर कृष्ण को अपने सिर पर कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला लेकर पहुँचें तो श्रद्धालु झूम उठे।
जानकारी के अनुसार देवकीनंदन ठाकुर की कथा भुमिया सरकार मेहगाँव पर चल रही है आज कथा के चौथे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालओं की संख्या बढ़ गई और जबरदस्त गर्मी के बीच जिस श्रद्धालु को जहाँ बैठने की जगह वहाँ बैठकर कथा सुनने का आनंद लिया। आज कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, कृष्ण जन्म का प्रसंग जैसे ही कथावाचक देवकीनंदन ने शुरू किया तो कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला कृष्ण के रूप में छोटे बालक को एक पला में लिठाकर जैसे ही मंच के और बढ़े तो पण्डाल में मौजूद श्रद्धालु नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की भजनों के साथ झूम उठे। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि जब इस पृथ्वी पर अत्याचार, दुराचार, पापाचार बढ़ता है तब-तब प्रभु का अवतार होता है, प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। मनुष्य इस सांसारिक मोह में फँसकर अपने जीवन को व्यर्थ गँवा देता है, मनुष्य अपने मन के कुविचारों को निकालकर परमेश्वर का ध्यान लगाता है तो वह मोक्ष की प्राप्ति करता है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्म उत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कथा पण्डाल को भव्य तरीके से सजाया गया था।
कथा से पहले लग रहा है दिव्य दरबार
खास बात यह है कि देवकीनंदन ठाकुर की कथा दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होती है, उससे पहले सुबह 9 बजे से भुमिया सरकार के महंत पीठाधीश्वर हरिओम दास जी के द्वारा दिव्य दरबार लगाया जा रहा है, जहाँ उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के हर कौने के साथ छत्तीसगढ़, महाराष्ट्रीय, मुम्बई, राजस्थान से लोग बड़ी संख्या में इस दिव्य दरबार में शामिल हो रहे हैं, और अपने कष्टों का निवारण पाकर बड़े खुश हो रहे हैं।
साधु संतों का लगा ताँता
इस कथा में दूर दराज से साधु संतों का आगमन हो रहा है, जहाँ भुमिया सरकार के महंत के द्वारा उनकी भव्य आगवानी के साथ भव्य विदाई की जा रही है, आज कथा में शामिल होने के लिए 108 वर्ष की जय अंबे मॉ पहुँची, साथ ही दंदरौआ महाराज के द्वारा भी इन लोगों का भव्य स्वागत किया जा रहा है।
श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया पण्डाल पड़ गया छोटा, कल और लगाया जायेगा
भुमिया सरकार के मीडिया प्रभारी का दाहित्व संभाल रहे प्रेमनारायण शर्मा ने बताया कि आज भुमिया सरकार पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन पण्डाल पूरी तरीके से लबालब भर गया, जिस श्रद्धालु को जहाँ जगह मिली वह वहीं बैठ गया और आनंद के साथ देवकीनंदन ठाकुर के मुखारबिन्दु से कृष्णजन्म की लीला को भाव विभोर होकर सुनी। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुये कल टेंट का विस्तार और किया जायेगा, ताकि इस भीषण गर्मी में किसी भी श्रद्धालु को कथा सुनने में कहीं कोई परेशानी न हो।




