जी भारत न्यूज24
गोपाल बसेड़िया
भिण्ड । लोकसभा चुनाव में सभी प्रत्याशियों के समर्थक अपने अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने में जुटे हुए हैं। ऐसे में भिंड-दतिया लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संध्या राय के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क किया । जनसंपर्क में भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष सुधा राठौर,मेहगांव नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष ममता भदोरिया ने सैकड़ों महिलाओं के साथ भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क किया।
महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मेहगांव विधानसभा के ग्राम सेमरपुरा, अकलोनी, प्रतापपुरा गोरमी मंडल में मोहनपुरा एवं विभिन्न गांव में मोदी की गारंटी के पर्चे बांटे । इस दौरान नगर परिषद् पूर्व अध्यक्ष ममता भदौरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवम् प्रभारी सुधा राठौर,महिला मोर्चा पूर्व जिला महामंत्री एव प्रभारी पूर्णिमा भदौरिया,स्नेहलता भदौरिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रही।




